Move to Jagran APP

शनि बदल चुके हैं अपनी चाल, 47 दिनों तक इन तीन राशियों को मिलेगी अपार धन-दौलत

Shani Rashi Parivartan 2022 अप्रैल माह के अंत में शनि लंबे समय के बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर गए थे। शनि का ये गोचर कई राशियों के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। वहीं इन तीन राशियों को काफी लाभ मिलने वाले हैं।

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 12 May 2022 12:17 PM (IST)Updated: Sat, 14 May 2022 09:43 AM (IST)
शनि बदल चुके हैं अपनी चाल, 47 दिनों तक इन तीन राशियों को मिलेगी अपार धन-दौलत
shani rashi parivartan 2022: शनि के गोचर का राशि पर प्रभाव

नई दिल्ली, Shani Rashi Parivartan 2022: न्याय के देवता भगवान शनि जब भी किसी राशि में गोचर करते हैं तो इसका असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। इसी तरह अप्रैल माह में 30 वर्षों के बाद अपनी साधारण राशि मकर को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। माना जाता है कि शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। जिसका प्रभाव हर राशि पर पड़ता है। बता दें कि शनि ग्रह 29 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश कर गए थे। इसके बाद अब इसी राशि में रहने के साथ 5 जून को कुंभ राशि में ही वक्री हो जाएंगे और 13 जुलाई 2022 को वक्री होकर पुन: मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 17 जनवरी 2023 को पूर्ण रूप से कुंभ राशि में आ जाएंगे। आइए जानते हैं कि शनि के इस गोचर से किन राशियों को होगा सबसे अधिक लाभ

loksabha election banner

शनि ग्रह के गोचर से मीन राशि पर साढ़ेसाती आरंभ हो गई है और धनु राशि के लोग साढ़े साती से पूरी तरह से मुक्त हो गए है। इसके साथ ही कुंभ राशि पर साढ़े साती का दूसरा चरण आरंभ होगा और मकर राशि पर साढ़े साती का अंतिम चरण आरंभ हो गया है। मिथुन राशि, तुला राशि से शनि की ढैया समाप्त हो गई है। वहीं कर्क राशि और वृश्चिक राशि पर ढैय्या का आरंभ हो गई है। 

Chandra Grahan 2022: 16 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन तीन राशियों की किस्मत होगी सातवें आसमान पर

शनिदेव इन तीन राशियों को कर देंगे मालामाल

मिथुन राशि

शनि देव अष्टमेश व भाग्येश होकर इस राशि में भाग्य स्थान पर गोचर कर गए हैं। इसके साथ ही इस राशि से शनि देव की ढैया समाप्त हो गई है। शनि का कुंभ राशि में प्रवेश इस राशि के जातकों के लिए अत्यंत ही भाग्यशाली रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवन में संघर्ष कम होगा और सफलता के कई रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। पहले से अटकी पड़ी सभी योजनाएं सुचारू रूप से चलने लगेंगी। अगर आप कुछ नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह समय विशेष फलदायी रहेगा। शनि के इस गोचर से शत्रु पक्ष परास्त होगा। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पेट से संबंधित रोग बढ़ सकते हैं। इसलिए पूरा ध्यान रखें।

तुला राशि

इस राशि में शनि देव सुख भाव और पंचम स्थान के स्वामी होकर पंचम स्थान में ही संचरण कर रहे हैं। इसके साथ ही इस राशि पर ढैय्या हो गई है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शनि का राशि परिवर्तन अच्छा साबित हो सकता है। आर्थिक लाभ मिलने के पूरे आसार है। किसी काम या फिर फैमिली के साथ विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकता है । संतान पक्ष से माता पिता चिंतित रह सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है।

Surya Gochar 2022: सूर्य का राशि परिवर्तन इन राशियों की चमका देगा किस्मत, जानिए आपके जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव

धनु राशि

इस राशि में शनि ग्रह धनभाव और पराक्रम भाव के स्वामी है। इसके साथ ही इस राशि में शनिदेव की साढ़े साती भी समाप्त हो गया। इसके साथ ही इस राशि के लोग एक नए चैप्टर की शुरुआत करेंगे। पुराने सभी रुके हुए कार्य सुचारू रूप से पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। नौकरी व्यापार में उन्नति के पूरे योग लग रहे हैं। लेकिन खर्चों में थोड़ा सा कंट्रोल रखें। क्योंकि अधिक खर्च बढ़ सकते हैं । कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले आपके हित में रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Pic Credit- Instagram/shanidev_hanuman/

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.