Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Pradosh Vrat के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, खूब दौड़ेगा कारोबार, प्रसन्न होंगे महादेव

    Updated: Tue, 13 May 2025 02:47 PM (IST)

    धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) के दिन संध्याकाल में महादेव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक को सभी तरह के डर से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में खुशियों आगमन होता है। इस दिन विशेष चीजों के द्वारा शिवलिंग का अभिषेक जरूर करना चाहिए।

    Hero Image
    किन चीजों से करें शिवलिंग का अभिषेक

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर महीने में दो बार प्रदोष व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना संध्याकाल में करने का विधान है। प्रदोष व्रत के अवसर पर विशेष चीजों को दान भी करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत और महादेव के संग मां पार्वती की पूजा करने से साधक को जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा माना जाता है कि प्रदोष व्रत की पूजा के दौरान शिवलिंग का विशेष चीजों के द्वारा अभिषेक करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत के शुभ अवसर पर शिवलिंग का किन चीजों के द्वारा अभिषेक करना चाहिए।

    प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2025 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 24 मई को सुबह 07 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगी और 25 मई को दोपहर 03 बजकर 51 मिनट पर त्रयोदशी तिथि का समापन होगा। ऐसे में ज्येष्ठ माह का पहला प्रदोष व्रत 24 मई को किया जाएगा। इस दिन शिव जी की पूजा-अर्चना करने का शुभ मुहूर्त 07 बजकर 20 मिनट से 09 बजकर 13 मिनट तक (Pradosh Vrat 2025 Puja Time) है। इस दौरान किसी भी समय भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025: शिववास योग में मनाया जाएगा शनि प्रदोष व्रत, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

    मिलेंगे जीवन में शुभ परिणाम

    प्रदोष व्रत की पूजा के समय शिवलिंग बेलपत्र जरूर अर्पित करना चाहिए। इस दौरान महादेव से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से व्यक्ति को सभी तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

    कारोबार में होगी वृद्धि

    इसके अलावा शिवलिंग पर जल, दही और शहद समेत आदि चीजें अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिवलिंग का इन चीजों से अभिषेक करने से साधक को करियर में सफलता मिलती है। साथ ही कारोबार में वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025: ज्येष्ठ महीने में कब है शनि प्रदोष व्रत? यहां जानें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।