विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shani Jayanti 2024: शनि जयंती पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Tue, 07 May 2024 02:17 PM (IST)

न्याय के देवता शनिदेव व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वाले जातकों को शुभ फल ...और पढ़ें

Shani Jayanti 2024: शनि जयंती पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

HighLights

  1. हर वर्ष वैशाख अमावस्या तिथि पर शनि जयंती भी मनाई जाती है।
  2. शनिदेव की पूजा करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं।
  3. ज्योतिष वैशाख अमावस्या पर शनिदेव की पूजा और दान करने की सलाह देते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shani Jayanti 2024: हर वर्ष वैशाख अमावस्या तिथि पर शनि जयंती भी मनाई जाती है। इस वर्ष 08 मई को शनि जयंती है। इस दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूजा की जाती है। शनिदेव व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वाले जातकों को शुभ फल देते हैं। वहीं, बुरे कर्म करने वालों को दंड देते हैं। धार्मिक मान्यता है कि शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही मनचाहा फल मिलता है। ज्योतिष शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए वैशाख अमावस्या पर शनिदेव की पूजा और दान करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी शनिदेव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो शनि जयंती पर राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।

यह भी पढ़ें: मंगल ग्रह मजबूत करने के लिए मंगलवार को जरूर करें ये 4 उपाय, सभी संकटों से मिलेगी निजात


राशि अनुसार दान

  • मेष राशि के जातक शनि जयंती पर जरूरतमंद लोगों को हनुमान चालीसा का दान करें।
  • वृषभ राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने के लिए सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।
  • मिथुन राशि के जातक शनिदेव को प्रसन्न करने हेतु नीले रंग के वस्त्र का दान करें।
  • कर्क राशि के जातक शनि जयंती पर जरूरतमंद लोगों के मध्य दूध और चावल का दान करें।
  • सिंह राशि के जातक शनिदेव का आशीर्वाद पाने के लिए मंदिर में काले तिल का दान करें।
  • कन्या राशि के जातक शनि जयंती पर विधि-विधान से न्याय के देवता की पूजा करें। इसके बाद विवाहित महिलाओं को हरी चूड़ियों का दान करें।
  • तुला राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने के लिए सफेद वस्त्र का दान करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक शनि जयंती पर विधि-विधान से कर्मफल दाता की पूजा करें। इसके बाद लाल रंग के वस्त्र का दान करें।
  • धनु राशि के जातक शनि जयंती पर लोगों के मध्य बांसुरी का दान करें। घर पर बांसुरी रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • मकर राशि के जातक शनिदेव को प्रसन्न करने हेतु शिव मंदिर में त्रिशूल का दान करें।
  • कुंभ राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने के लिए शिव मंदिर में डमरू का दान करें।
  • मीन राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने के लिए पीले रंग के वस्त्र का दान करें।

यह भी पढ़ें: ऐसे हुआ था पापनाशिनी मां गंगा का जन्म, जानिए पौराणिक कथा

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।