विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या सपने में बार-बार एक ही चेहरा या जगह दिखना है खतरे की घंटी! चौंका देंगे स्वप्न शास्त्र के ये संकेत

Published: Wed, 25 Nov 2026 12:17 PM (GMT+05:30)

सपने में बार-बार एक ही चेहरा, जगह या घटना का दिखना आपके अवचेतन मन के गहरे संकेत हो सकते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये अधूरे कर्मों, भावनात्मक संबंधों या जीवन में बड़े बदलावों की ओर इशारा करते हैं।

सपने में बार-बार एक ही चेहरा या जगह दिखने का मतलब (Picture Credit: AI Generated)

सपने में बार-बार एक ही चेहरा या जगह दिखने का मतलब (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. सपने में बार-बार एक ही चेहरा दिखना भावनात्मक संबंध दर्शाता है।

  2. एक ही जगह का सपना आत्म-पहचान या पुराने अनुभवों से जुड़ा है।

  3. बार-बार एक ही घटना बड़े बदलाव या अधूरे कर्मों का संकेत है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सपने आपके अवचेतन मन का ऐसा संकेत हो सकते हैं जो आपके वर्तमान या भविष्य के बारे में भी संकेत देते हैं। अक्सर देखा जाता है कि आपको कोई ऐसा सपना दिखाई देता है जिससे आप चौंक जाते हैं और वो हकीकत लगने लगता है। सपने में कोई ऐसी घटना जो बार-बार दिखाई दे और आपको उसमें भी सच्चाई नजर आए। आपमें से कई लोगों को ऐसे सपने बार-बार आते होंगे।

कई बार ऐसा होता है कि सपने में कोई एक चेहरा, जगह या घटना बार-बार दिखाई देती है। आपको भी लगता होगा कि क्या यह महज एक संयोग है या इसके पीछे कोई गहरा संकेत छिपा होता है? स्वप्न शास्त्र और आध्यात्मिक मान्यताओं के अनुसार, बार-बार दिखाई देने वाले सपनों को जीवन से जुड़े कुछ विशेष संकेतों के रूप में देखा जाता है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

सपने में बार-बार एक ही चेहरा दिखाई देना

अगर आपको सपने में बार-बार एक ही व्यक्ति दिखाई देता है, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इसे उस व्यक्ति से जुड़े किसी अधूरे भावनात्मक संबंध या कर्मों के बंधन से जोड़कर देखा जाता है। कई बार ऐसा व्यक्ति भी सपने में दिखाई दे सकता है, जिसे आप अपनी जिंदगी में भूलना चाहते हैं या जिससे दूरी बनाए रखना चाहते हैं।

यह भी हो सकता है कि आपको कोई ऐसा व्यक्ति दिखाई दे जो वास्तव में आपसे मिला ही नहीं है। ऐसी मान्यता है कि ऐसे सपने आपको किसी पुराने अनुभव, अधूरी बात या रिश्ते पर दोबारा विचार करने का संकेत दे सकते हैं। हालांकि, इसका यह अर्थ नहीं है कि उस व्यक्ति के साथ आपका कोई अनिवार्य कर्म संबंध है, लेकिन ये भविष्य में किसी रिश्ते के जुड़ाव का संकेत भी हो सकते हैं।

सपने में बार-बार एक ही जगह दिखाई देना

कभी-कभी ऐसा होता है कि आप सपने में कोई एक ही जगह बार-बार देखते हैं या किसी खास जगह से गुजरते हैं। ऐसा सपना आपके बचपन का घर, पुराना स्कूल या किसी पुराने शहर से जुड़ा हो सकता है।

ऐसा सपना आत्म-पहचान या जीवन के किसी नए पड़ाव से जुड़ा हो सकता है। स्वप्न शास्त्र में ऐसी घटनाओं को कभी-कभी जीवन के किसी विशेष अनुभव या अधूरे कर्म से जोड़कर भी देखा जाता है। इसी तरह, अगर कोई जगह सपने में बार-बार दिखाई देती है, तो इसे अपने जीवन के किसी पुराने अनुभव या उससे जुड़ी भावनाओं पर ध्यान देने का संकेत माना जा सकता है।

बार-बार एक ही घटना या एक चीज का दिखना

सपने में अगर कोई खास तस्वीर, फिल्म, रील या घटना बार-बार आपके सामने आती है, जबकि आप जानबूझकर उससे बचना चाहते हैं, तो आध्यात्मिक दृष्टिकोण से इसे भी एक संकेत के रूप में देखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि जीवन में कुछ अनुभव ऐसे होते हैं, जिनसे व्यक्ति पूरी तरह मुक्त नहीं हो पाता है। इन्हें पिछले जन्म के कर्मों, अधूरी इच्छाओं या मन में दबे विचारों से जोड़कर समझा जाता है। बार-बार एक ही घटना का सपने में दिखाई देना आपके लिए भविष्य में कुछ अच्छे कर्मों और परिणामों से जुड़े संकेत भी दे सकता है।

स्वप्न शास्त्र की मानें तो बार-बार एक जैसा सपना आना किसी अनहोनी या खतरे का संकेत नहीं होता है बल्कि किसी बड़े बदलाव का संकेत देता है। ऐसे सपनों से डरने के बजाय उनके पीछे छिपी अपनी भावनाओं और परिस्थितियों को समझने की कोशिश करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- सपने में खुद को पूजा करते हुए देखना देता है खास संकेत, स्वप्न शास्त्र में छिपा है इसका अर्थ

यह भी पढ़ें- सपने में पानी देखना शुभ है या अशुभ? जानिए नदी, बारिश और समुद्र से जुड़े सपनों का सटीक मतलब

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।