विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या ऊंचाई से गिरने का सपना हो सकता है नौकरी छूटने का संकेत? स्वप्न शास्त्र के रहस्य को समझें

Published: Tue, 06 Oct 2026 03:50 PM (IST)

सपने में ऊंचाई से गिरने का मतलब अक्सर मन के डर या भविष्य के बदलावों से जुड़ा होता है। स्वप्न ...और पढ़ें

ऊंचाई से गिरने का सपना: क्या यह नौकरी जाने का संकेत है? (Picture Credit: AI Generated)

ऊंचाई से गिरने का सपना: क्या यह नौकरी जाने का संकेत है? (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. ऊंचाई से गिरने का सपना मन के डर को दर्शाता है।

  2. यह करियर में रुकावट या आर्थिक हानि का संकेत हो सकता है।

  3. सपने में छत से गिरना सेहत या मानसिक परेशानी का इशारा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सपने में कई बार आपको ऐसे चीजें दिखाई देने लगती हैं जो आने वाले समय का संकेत देती हैं। कई सपने आपको परेशान कर सकते हैं और कुछ ये सोचने पर मजबूर करते हैं कि कहीं भविष्य में कोई बड़ी घटना तो नहीं होने वाली है। ऐसा ही एक सपना जो अक्सर लोगों को आता है वो होता है ऊंचाई से गिरने का सपना।

इस सपने से अचानक नींद खुल जाती है और हमें ऐसा लगता है कि हम सच में किस ऊंची जगह से नीचे गिर गए हैं। वास्तव में यह एक ऐसा सपना है जो आपकी असुरक्षा, चिंता या कुछ खोने के डर को दिखाता है। यही नहीं कई बार ऐसा सपना आपको भविष्य में आने वाले किसी बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है।

हमें अक्सर ऐसा लगता है कि कहीं इसका कोई संबंध हमारे करियर में आने वाले उतार-चढ़ाव से तो नहीं है? क्या ऐसा सपना वास्तव में आपकी नौकरी में आने वाली किसी समस्या का संकेत होता है? आइए आपको बताए हैं इसके बारे में-

ऊंचाई से गिरने का सपना मन का डर

ऊंचाई से गिरने का सपना हमारे मन के किसी डर की वजह से दिखाई दे सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम भविष्य की किसी बात को लेकर चिंतित होते हैं और ऐसा सोचते हैं कि आगे चीजें ठीक बनी रहें।

कई लोगों को ऐसा सपना इसलिए भी दिखाई देता है क्योंकि मन में ऐसा कोई डर बैठा होता है कि वो जिस काम को भी शुरू करते हैं वो अधूरा ही रह जाता है। इसी वजह से अचानक सपने से आपकी नींद भी खुल जाती है।

क्या सपने में ऊंचाई से गिरना नौकरी छूटने का संकेत है?

ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है कि ऐसा सपना अगर आपको दिखाई देता है, तो यह आपकी नौकरी में आने वाली किसी समस्या को दिखाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना इस बात का संकेत हो सकता है कि आप किसी डर में नौकरी कर रहे हैं।

वास्तव में यह नहीं होता कि आपकी नौकरी छूटने वाली है, लेकिन यह इस बात का इशारा करता है कि आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। यही नहीं इस सपने का मतलब यह भी हो सकता है कि आपकी उन्नति वर्कप्लेस में किसी कारण से रुक गई है।

आर्थिक हानि का संकेत

ऐसा कोई भी सपना आपके लिए आर्थिक हानि का संकेत हो सकता है। यह आपको इस बात से सतर्क करता है कि आने वाले समय में आपको किसी कारण से धन हानि हो सकती है और आपको बहुत ज्यादा सोच-समझकर ही कोई निर्णय लेना होगा। आपको फिजूलखर्ची से बचने की जरूरत है।

सपने में छत से गिरने का मतलब

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में खुद को छत से गिरता हुआ देख रहे हैं, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपको सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है या फिर आपको मानसिक परेशानियां भी हो सकती हैं।

सपने में अगर आप कुछ ऐसा देखते हैं जिसमें आप ऊंचाई से गिर रहे हैं तो ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है कि यह किसी नकारात्मक घटना का ही संकेत हो। कई बार यह सपना आपके मानसिक असंतुलन की वजह से भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- सपने में खुद को रास्ता भटकते देखना शुभ या किसी बड़े संकट का संकेत? स्वप्न शास्त्र में छिपा है जवाब

यह भी पढ़ें- सपने में दिखें सीढ़ियां तो हो जाएं सावधान! तरक्की का है इशारा है या बड़ी बर्बादी का संकेत?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।