24 या 25 अगस्त, कब रखा जाएगा सावन का दूसरा प्रदोष व्रत; आज ही नोट करें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 अगस्त 2026 को मंगलवार के दिन पड़ेगा, जिसे भौम प्रदोष कहा जाएगा। इस दिन मंगला गौरी व्रत भी होने से इसका महत्व बढ़ जाता है, जिसमें शिव, गौरी और हनुमान जी की पूजा से स्वास्थ्य व धन लाभ होता है।

सावन 2026 का दूसरा प्रदोष व्रत: सही तिथि और विशेष महत्व (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 अगस्त 2026 को।
मंगलवार को पड़ने से यह भौम प्रदोष कहलाएगा।
मंगला गौरी व्रत के साथ इसका विशेष महत्व।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और इस दौरान सच्चे ह्रदय से किया गया पूजा-पाठ भोलेनाथ को स्वीकार्य होता है। लोग इस पूरे महीने शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय आजमाते हैं। इस महीने पड़ने वाले सावन सोमवार व्रत का जितना अधिक महत्व होता है उससे कहीं ज्यादा प्रदोष व्रत महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस साल सावन में दो प्रदोष व्रत हैं जिनमें से पहला व्रत सावन के दूसरे सोमवार को पड़ा था और दूसरा प्रदोष व्रत सावन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को पड़ेगा। प्रदोष व्रत जिस दिन पड़ता है उसे उसी नाम से जाना जाता है जैसे सोमवार को पड़ने वाला सोम प्रदोष कहलाता है, शनिवार को पड़ने पर इसे शनि प्रदोष कहा जाता है और जब प्रदोष मंगलवार के दिन पड़ता है तब इसे भौम प्रदोष कहा जाता है।
चूंकि सावन का दूसरा प्रदोष भी मंगलवार के दिन पड़ेगा, इसलिए यह भौम प्रदोष है और इसका विशेष महत्व है। आइए आपको बताते हैं इसकी सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है?
सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 2026 कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार सावन महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन ही प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त बन रहा है।
- त्रयोदशी तिथि आरंभ- 25 अगस्त 2026, मंगलवार, प्रातः 06 बजकर 20 मिनट से
- त्रयोदशी तिथि समापन- 26 अगस्त 2026, बुधवार, प्रातः 7 बजकर 59 मिनट पर
- चूंकि प्रदोष व्रत हमेशा उसी दिन मान्य होता है जिस दिन प्रदोष काल का शुभ समय मिल रहा होता है, इसलिए सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 अगस्त को ही मनाया जाएगा। चूंकि यह व्रत मंगलवार के दिन रखा जाएगा, इसलिए इसे भौम प्रदोष कहा जा रहा है।
प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त
सावन के दूसरे प्रदोष व्रत के दिन कई शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं जिसमें आप पूजा कर सकते हैं, लेकिन प्रदोष व्रत की मुख्य पूजा प्रदोष काल के मुहूर्त में ही करें।
- सावन प्रदोष व्रत ब्रह्रा मुहूर्त- 25 अगस्त, प्रातः 04 बजकर 27 मिनट से प्रातः 05 बजकर 11 मिनट तक
- अभिजीत मुहूर्त- प्रातः 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक
- विजय मुहूर्त दोपहर- 02 बजकर 32 मिनट से दोपहर 03 बजकर 24 मिनट तक
- प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त- सायं 06 बजकर 51 मिनट से रात्रि 09 बजकर 04 मिनट तक
- चूंकि भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में करनी चाहिए, इसलिए आप इसी शुभ मुहूर्त में भौम प्रदोष की पूजा करें।
सावन के दूसरे प्रदोष व्रत का महत्व क्या है?
इस साल सावन का दूसरा प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पडेग और इसी दिन मंगला गौरी व्रत भी है, इसकी वजह से इस व्रत का माहात्म्य और ज्यादा बढ़ जाता है।
यह व्रत मंगलवार को है, इसलिए इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जा रहा है। इस दिन आप भगवान शिव के साथ यदि माता गौरी की पूजा भी करेंगे तो आपको कई समस्याओं से बाहर आने में मदद मिलेगी। इस दिन आप माता गौरी और भगवान शिव के साथ हनुमान जी का पूजन भी करें। इस उपाय से आपको सभी बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी। सच्चे मन से जो इस व्रत को करता है उसे अच्छे स्वास्थ्य और धन लाभ का आशीर्वाद मिलता है।
अगर आप भी सावन में दूसरा प्रदोष व्रत रख रहे हैं तो पूजा के लिए सही समय की जानकारी यहां से मिल सकती है। किसी भी व्रत में शुभ मुहूर्त में किया गया पूजन विशेष रूप से फलदायी होता है।
यह भी पढ़ें- सावन 2026 में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? तुरंत नोट कर लें सही डेट और पूजा का मुहूर्त
यह भी पढ़ें- सावन में भोलेनाथ की पूजा के साथ रामायण पाठ की परंपरा, बेहद खास है शिव-राम भक्ति का संबंध
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।