विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan 2023: सावन के इस पवित्र माह में घर में लाएं ये 5 चीजें, बनी रहेगी भोलेनाथ की कृपा

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Published: Tue, 04 Jul 2023 11:16 AM (IST)

Sawan 2023 सनातन धर्म में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है। यह समय शिव की आराधना ...और पढ़ें

Sawan 2023 सावन के महीने में घर में कौन-सी चीजें लानीे चाहिए।
Sawan 2023 सावन के महीने में घर में कौन-सी चीजें लानीे चाहिए।

HighLights

  1. 4 जुलाई 2023 से शुरु हो रहा है सावन
  2. इस वर्ष अधिक मास होने के कारण और भी खास है सावन का महीना
  3. सावन के इस पवित्र माह में घर में लाएं ये 5 चीजें लाना होता है शुभ

नई दिल्ली, अध्यात्म। Sawan 2023: इस वर्ष यानी 2023 में सावन का महीना और भी विशेष होने वाला है क्योंकि 19 वर्षों बाद सावन मास और पुरुषोत्तम मास एक साथ आ रहे हैं। 4 जुलाई 2023 दिन मंगलवार से सावन महीने की शुरूआत हो रही है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्हें सावन के पवित्र माह में घर में लाने से भगवान शिव की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

लाए इस धातु का त्रिशूल

भगवान शिव त्रिशूल धारण करते हैं। ऐसा कहते हैं कि जिस घर में भगवान शिव का त्रिशूल होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती। सावन के पहले सोमवार को आप चांदी का त्रिशूल लाकर घर के मंदिर में रख सकते हैं। चांदी के स्थान पर तांबें का त्रिशूल भी फायदेमंद साबित होता है।

नाग-नागिन का जोड़ा

नाग-नागिन को भगवान शिव का आभूषण माना जाता है। इसलिए सावन में चांदी या तांबे का नाग-नागिन का जोड़ा घर लाना बहुत ही शुभ होता है। इसे घर के मुख्य द्वार के नीचे दबाने से व्यक्ति के रुके हुए काम बनने लगते हैं।

भगवान शिव से है रुद्राक्ष का संबंध

रुद्राक्ष का सीधा संबंध भगवान शिव से है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के जहां आंसू गिरे वहां रुद्राक्ष पैदा हुआ। इसलिए सावन के महीने में रुद्राक्ष को घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

जरूर लाएं गंगाजल

श्रावण मास में गंगाजल से भगवान शिव या शिवलिंग का जलाभिषेक करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। यही कारण है कि सावन के महीने में कावड़िए हर की पौड़ी से गंगाजल लाकर भगवान शिव को अर्पित करते हैं। इसलिए इस महीने में घर में गंगाजल जरूर लाना चाहिए।

भगवान शिव भस्म अति प्रिय है

शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव को भस्म अति प्रिय है। इसलिए सावन के इस पावन अवसर पर अपने घर में भस्म जरूर लाएं। शिवलिंग पर भस्म चढ़ाने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'