Saturn Transit 2020: आज मौनी अमावस्या से इन राशियों पर लगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, तुला को राजयोग
Saturn Transit 2020 आज मौनी अमावस्या है। आज ही शनि देव अपनी राशि मकर में प्रवेश किए हैं। इस वजह से आज से कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो गई है।
Saturn Transit 2020: आज मौनी अमावस्या है। आज ही शनि देव अपनी राशि मकर में प्रवेश किए हैं। इस वजह से आज से कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो गई है। आज से धनु, मकर और कुम्भ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव पड़ना शुरू होगा, तो वहीं तुला और मिथुन राशि के लोगों पर शनि की ढैय्या शुरू हो गई है। आइए ज्योतिषाचार्य पं राजीव शर्मा से जानते हैं कि इन पांच राशियों धनु, मकर, कुम्भ, तुला और मिथुन पर क्या प्रभाव पड़ने वाले हैं।
शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव
धनु: शनि के मकर राशि में जाने से धनु राशि और लग्न के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है, जो अंतिम चरण वाला होगा। साढ़ेसाती के प्रभाव से आपको धन प्राप्त हो सकता है। इसके अतिरिक्त आपको थोड़ा धैर्य और सतर्कता की जरूरत है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें और दोस्तों के साथ वाद विवाद से बचें।
मकर: आज मौनी अमावस्या से मकर राशि या लग्न के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा भाग प्रारंभ हुआ है। इसके प्रभाव के कारण आपको नौकरी या कारोबार में सफलता मिलेगी। अटके काम गति पकड़ सकते हैं। साढ़ेसाती का दुष्प्रभाव यह होगा कि आपको दैहिक कष्ट, भाई-बहनों से वाद-विवाद, जीवनसाथी को परेशानी आदि हो सकती है। प्रशासनिक स्तर पर आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
कुम्भ: शनि की मकर राशि में प्रवेश से आपको धन लाभ होने की संभावना है, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ेगा। आपको अपने शत्रुओं से सर्तक रहना होगा, हालांकि उनको हताशा ही हाथ लगेगी।
Saturn Transit 2020: मौनी अमावस्या पर शनि करेंगे मकर राशि में प्रवेश, आप पर पड़ेंगे ये प्रभाव
शनि की ढैय्या का प्रभाव
मिथुन: मौनी अमावस्या से मिथुन राशि के जातकों पर शनि की आठवीं ढैय्या प्रारंभ हुई है। आपको अपने शब्दों के चयन पर ध्यान रखना होगा। कुछ गलत बोलने से बात बिगड़ सकती है। वाणी पर संयम रखें। खर्च अधिक होगा।
तुला: आज से शनि तुला राशि के जातकों के लिए तीसरे स्थान से चतुर्थ स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। उनके लिए शनि की चौथी ढैय्या प्रारंभ हो गई है। इस वजह से आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है। सेहत खराब हो सकती है। तुला लग्न के जातकों को शनि राजयोग लेकर आ रहे हैं।