Move to Jagran APP

Saturn Transit 2020: आज मौनी अमावस्या पर शनि का मकर राशि में प्रवेश, आप पर पड़ेंगे ये प्रभाव

Saturn Transit 2020 न्याय के देवता और दंडनायक नाम से लोकप्रिय शनि देव आज मौनी अमावस्या के दिन शुक्रवार 24 जनवरी को अपनी राशि मकर में प्रवेश किए हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 04:11 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 12:08 PM (IST)
Saturn Transit 2020: आज मौनी अमावस्या पर शनि का मकर राशि में प्रवेश, आप पर पड़ेंगे ये प्रभाव
Saturn Transit 2020: आज मौनी अमावस्या पर शनि का मकर राशि में प्रवेश, आप पर पड़ेंगे ये प्रभाव

Saturn Transit 2020: न्याय के देवता और दंडनायक नाम से लोकप्रिय शनि देव आज मौनी अमावस्या के दिन शुक्रवार 24 जनवरी को अपनी राशि मकर में प्रवेश किए हैं। उनके प्रवेश का समय आज सुबह 9 बजकर 56 मिनट पर था। अपनी ही राशि मकर में आने के ​कारण वे अत्यधिक प्रभावशाली और शक्तिशाली हो जाएंगे।

loksabha election banner

शनि देव के विभिन्न रा​शि परिवर्तन

शनि देव आज सुबह जब मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो वे दो वर्ष तीन माह तक इसमें रहेंगे यानी 24 जनवरी 2020 से 29 अप्रैल 2022 तक यहीं रहेंगे। इसके बाद 29 अप्रैल 2022 से मूलत्रिकोण राशि में प्रवेश करेंगे और वहां 12 जुलाई 2022 तक रहेंगे।  

शनि कब होंगे वक्री

शनि देव इस वर्ष 13 मई 2020 से ही व्रकी हो जाएंगे। इससे रा​शियों पर प्रभाव पड़ेंगे। वे मई की 13 तारीख से इस वर्ष 27 सितंबर तक वक्री रहेंगे। इसके बाद वे अगले वर्ष मई में यानी 21 मई 2021 से व्रकी होंगे, जो उस वर्ष 10 अक्टूबर तक वक्री रहेंगे।

Saturn Transit 2020: मौनी अमावस्या से इन राशियों पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या

शनि का राशियों पर प्रभाव

शनि देव के मकर राशि में प्रवेश से आपकी राशियों पर अच्छे और बुरे प्रभाव पड़ने वाले हैं। चंद्र स्थिति अनुसार पाद फल विभिन्न राशियों के लिए निम्न होंगे:-

मेष और वृष: शनि देव के मकर राशि में प्रवेश करने से मेष और वृष राशि के जातकों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उनको कष्ट से गुजरना होगा।

मिथुन: स्वराशि मकर में प्रवेश से मिथुन राशि के लोग शनि की ढैय्या के प्रभाव में आएंगे। उनके लिए अगला समय संघर्षपूर्ण और श्रम करने वाला होगा। 

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए भी शनि का मकर राशि में प्रवेश सुखद नहीं होगा। उनके लिए भी कष्टकारी योग बन रहे हैं। 

सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का मकर राशि में प्रवेश श्रम और संघर्ष लेकर आ रहा है। आपको मौनी अमावस्या के बाद अपने जीवन में धैर्य के साथ श्रम और संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए।    

कन्या: शनि का मकर राशि में प्रवेश करना कन्या राशि के जातकों के लिए सुखद होने वाला है। उनको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है और जीवन सुखमय होगा।    

तुला: शनि देव तुला राशि के जातकों के लिए सफलता का योग लेकर आ रहे हैं। आज मौनी अमावस्या पर शनि के मकर राशि में प्रवेश करने से आपको करोबार, शिक्षा, नौकरी आदि में सफलता के मार्ग खुलेंगे। 

वृश्चिक: शनि के मकर राशि में आने से वृश्चिक राशि के लोगों को अब स्वयं को थोड़ा शांत रखना होगा क्योंकि शनि के प्रभाव के कारण आप किन्हीं कारणों से चिंतित हो सकते हैं। रिश्तों में कलह या विवाद की स्थिति पैदा होगी। 

धनु: इस राशि के जातकों के लिए शनि का मकर में प्रवेश उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है। उनका जीवन सुखमय होगा। 

मकर: शनि के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों के जीवन में संघर्ष और श्रम की स्थि​ति पैदा होगी। उनको धैर्य के साथ सभी चुनौतियों का सामना करना चाहिए। 

कुम्भ: कुम्भ राशि के जातकों के लिए शनि देव सफलता लेकर आ रहे हैं। इन जातकों के रुके हुए कार्यों के होने से सफलता मिल सकती है। करियर, रोजगार, कारोबार और संबंधों में सफलता मिलेगी।   

मीन: शनि का मकर राशि में प्रवेश करना मीन राशि के जातकों के लिए सुखद नहीं होगा। उनके जीवन में कलह और चिंता हो सकती है। ऐसे में आप स्वयं को शांत रखने और धैर्य से मामलों को निपटाने का कार्य करें।

- ज्योतिषाचार्य पं राजीव शर्मा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.