यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raviwar Upay: रविवार के दिन करें इन चीजों का दान, घर आएगी खुशहाली
Raviwar Upay कहा जाता है कि रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा विधि अनुसार करनी चाहिए ऐसा करने से सरकारी ...और पढ़ें

HighLights
- रविवार का दिन भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है।
- सूर्यदेव की पूजा से कुंडली में ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव समाप्त होता है।
- सनातन धर्म में भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है।
धर्म डेस्क,नई दिल्ली। Raviwar Upay: रविवार का दिन भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है। सनातन धर्म में भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। मान्यता है कि रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा विधि अनुसार करनी चाहिए, ऐसा करने से सरकारी नौकरी के योग बनते हैं।
इसके साथ ही इस दिन दान करने का भी विधान है, जिसके प्रभाव से जीवन के कई कष्टों को आसानी से दूर किया जा सकता है, तो चलिए जानते हैं-

रविवार के अचूक उपाय
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। इससे भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं। इस दान से जीवन की कई मुश्किलें भी समाप्त होती हैं। साथ ही भगवान सूर्य के आशीर्वाद से जीवन खुशियों से भर जाता है।
- रविवार के दिन गुड़ और चावल जल में प्रवाहित करना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से भगवान सूर्य नारायण आप पर सदैव मेहरबान रहते हैं।
- ऐसा कहा जाता है कि रविवार के दिन घर से निकलते वक्त माथे पर लाल रोली का तिलक जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से काम में आ रहीं मुश्किलें चंद दिनों में समाप्त हो जाती हैं। साथ ही कुंडली से अशुभ ग्रहों का प्रभाव भी खत्म हो जाता है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन तांबे का दान बेहद शुभ माना गया है। इस दान से कार्यक्षेत्र में उन्नति के मार्ग खुलते हैं। साथ ही सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें: Tulsi Sanket: तुलसी के पौधे में अचानक होने वाले बदलाव का जान लें मतलब, शुभ है या अशुभ ?
डिस्क्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।
