यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tulsi Sanket: तुलसी के पौधे में अचानक होने वाले बदलाव का जान लें मतलब, शुभ है या अशुभ ?
Tulsi Sanket देवी तुलसी की पूजा करने से घर में कभी धन-वैभव की कमी नहीं होती है। ऐसा कहा जाता ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है।
- देवी तुलसी की पूजा करने से घर में कभी धन-वैभव की कमी नहीं होती है।
- तुलसी पूजन से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
धर्म डेस्क,नई दिल्ली।Tulsi Sanket: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है, जो साधक देवी तुलसी की पूजा करते हैं, उनके घर में कभी धन-वैभव की कमी नहीं होती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपने अपने घर में तुलसी का पौधा लगाया है, तो उसका ध्यान अवश्य रखना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां तुलसा के समक्ष रोजाना दीया अवश्य जलाना चाहिए।
वहीं अगर अचानक से आपको तुलसी के पौधे में कुछ बदलाव नजर आने लगे, तो आपको इससे जुड़ी जानकारी जरूर जान लेनी चाहिए, जो इस प्रकार है-
यह भी पढ़ें: Margashirsha Amavasya 2023: मार्गशीर्ष अमावस्या पर इन कार्यों के करने से मिलेगी पापों से मुक्ति, जानें
तुलसी में होने वाले बदलाव
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपका तुलसी का पौधा अचानक से हरा भरा हो जाए, तो यह एक शुभ संकेत है। इससे आपको समझ जाना चाहिए कि मां तुलसा के साथ देवी लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर हो गई है। साथ ही आपको जल्द ही कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ होने वाला है।
- अगर आपके तुलसी के पौधे के आसपास छोटी-छोटी दुर्वा उग जाए, तो इसका अर्थ है कि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है। साथ ही आपको जल्द कहीं से बड़ा ऑफर मिलने वाला है, जो आपके करियर में उन्नति के मार्ग खोल देगा।
- तुलसी के पौधे पर समय से पहले मंजरी का आना बेहद कल्याणकारी माना गया है। ऐसे में आपको भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा जरूर करनी चाहिए। बता दें, यह संकेत धन-वैभव की ओर इशारा करता है।
यह भी पढ़ें: Margashirsha Amavasya 2023: अमावस्या के दिन जरूर करें सत्यनारायण पूजा, जानें अनुष्ठान का सही तरीका
डिस्क्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।
.jpg)
