Ram Navami Wishes 2025: इन भक्तिमय संदेश के जरिए अपनों को दें राम नवमी की शुभकामनाएं
इस साल राम नवमी 6 अप्रैल यानी आज मनाई जा रही है। यह हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त इस दिन (Ram Navami 2025) प्रभु श्रीराम की भक्ति भाव से पूजा करते हैं उन्हें सुख और शांति का वरदान मिलता है तो आइए यहां जानते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। राम नवमी का पावन पर्व भगवान राम के जन्म का प्रतीक है, जिसे भक्त बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाते हैं। इस साल राम नवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी। कहते हैं कि इस दिन प्रभु राम की पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। ऐसे में इस शुभ अवसर (Ram Navami Wishes 2025) को और भी ज्यादा पावन बनाने के लिए आइए अपने प्रियजनों को यहां दिए गए भक्तिमय संदेशों के जरिए शुभकामनाएं देते हैं, जो इस प्रकार हैं।
राम नवमी की शुभकामनाएं (Bhakti Sandesh Ram Navami)
- मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी, राम नवमी के इस पावन अवसर पर, भगवान राम आप और आपके परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखें, जय श्री राम।
- जिनके मन में श्री राम हैं, भाग्य में उनके बैकुंठ धाम है, चरणों में उनके बहती गंगा, घर में सुख समृद्धि का वास है, राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है, ऐसे रघुनंदन को हमारा प्रणाम है, आपको और आपके परिवार को राम नवमी की ढेर सारी शुभकामनाएं।
- आज प्रभु राम का जन्मदिन है, हर घर में उत्सव का दिन है, राम जी की कृपा आप पर सदा बनी रहे, राम नवमी की मंगलकामनाएं।
- मन राम में रमे तो क्या डरना, जग में सदा प्रभु का ही करना, राम नवमी के इस पवित्र दिन, प्रभु की भक्ति में लीन रहें, जय सिया राम।
- भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलें, राम नवमी की आपको और आपके परिवार को बहुत-बहुत बधाई।
- यह राम नवमी आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए, भगवान राम आपको हमेशा सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें, शुभ राम नवमी।
- जैसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने अपने जीवन में हर चुनौती का सामना किया, वैसे ही आपको भी हर मुश्किल से लड़ने की शक्ति मिले, राम नवमी की शुभकामनाएं।
- आओ मिलकर गाएं राम का गुणगान, उनके चरणों में करें प्रणाम, यह राम नवमी आपके जीवन को नई दिशा दे, जय श्री राम।
- राम नाम की महिमा अपरंपार है, जो जपे सो भवसागर पार है, इस राम नवमी पर प्रभु का नाम जपें और जीवन को धन्य बनाएं।
- सीता-राम की जोड़ी सदा बनी रहे, राम नवमी की शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें: Ram Navami 2025: राम नवमी पर इस विधि से करें पूजा, जानें डेट, पूजा मुहूर्त, मंत्र और भोग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।