विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Putrada Ekadashi 2024: पुत्रदा एकादशी पर घर लाएं ये चीजें, संतान प्राप्ति से लेकर पूर्ण होंगी सभी मुरादें

Published: Mon, 12 Aug 2024 04:05 PM (IST)

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत शुभ माना जाता है। इस साल सावन माह की पुत्रदा एकादशी (Sawan Putrada ...और पढ़ें

Putrada Ekadashi 2024: पुत्रदा एकादशी पर घर लाएं ये चीजें -
Putrada Ekadashi 2024: पुत्रदा एकादशी पर घर लाएं ये चीजें -

HighLights

  1. हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत शुभ माना जाता है।
  2. इस साल सावन माह की पुत्रदा एकादशी 16 अगस्त को मनाई जाएगी।
  3. इस दिन भगवान श्री हरि की पूजा का विधान है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन महीने की पुत्रदा एकादशी का विशेष महत्व है। इस साल यह व्रत 16 अगस्त, 2024 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान श्री हरि (Vishnu ji) की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन का व्रत रखने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही संतान प्राप्ति, बच्चे की तरक्की से जुड़ी सभी मुश्किलों का अंत होता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में इस दिन कुछ चीजों को घर लाना बेहद शुभ माना गया है, तो चलिए उसके बारे में जानते हैं -

पुत्रदा एकादशी पर घर लाएं ये चीजें (Bring these things home on Putrada Ekadashi)

पुत्रदा एकादशी के दिन चांदी से बना कछुआ, कामधेनु गाय की मूर्ति , दक्षिणावर्ती शंख, बांसुरी और मोर पंख आदि चीजों को अपने घर पर लाना बेहद कल्याणकारी माना जाता है, क्योंकि ये सभी चीजें भगवान विष्णु को अति प्रिय हैं और शुभता का प्रतीक भी हैं। ऐसे में अगर आप अपने जीवन में खुशियों की कामना करते हैं और चाहते हैं कि आपके जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या न आए, तो आपको इस शुभ अवसर पर इनमें से कुछ चीजों को अपने घर पर अवश्य लाना चाहिए। साथ ही श्री हरि की विधिवत पूजा करनी चाहिए।

पुत्रदा एकादशी शुभ योग

हिंदू पंचांग के अनुसार, अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। साथ ही विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। वहीं, अमृत काल सुबह 06 बजकर 22 मिनट से सुबह 07 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

भगवान विष्णु पूजन मंत्र

  • ॐ हूं विष्णवे नम:
  • ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
  • श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

यह भी पढ़ें: Putrada Ekadashi 2024: पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु को अर्पित करें राशि अनुसार विशेष चीजें, खुल जाएंगे तरक्की के मार्ग

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।