यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Putrada Ekadashi 2024: पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु को अर्पित करें राशि अनुसार विशेष चीजें, खुल जाएंगे तरक्की के मार्ग
सनातन धर्म में एकादशी व्रत को बेहद फलदायी माना जाता है। इस साल सावन माह की पुत्रदा एकादशी (Sawan Putrada ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म में एकादशी व्रत को बेहद फलदायी माना जाता है।
- इस साल सावन माह की पुत्रदा एकादशी 16 अगस्त को मनाई जाएगी।
- सभी एकादशी का अपना एक खास महत्व है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। एकादशी का सनातन धर्म में खास महत्व है। इस दौरान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त इस व्रत का पालन करते हैं, उन्हें देवी लक्ष्मी के साथ श्री हरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही जीवन के विभिन्न कष्टों से मुक्ति मिलती है। शास्त्रों के अनुसार, एकादशी व्रत को सभी व्रतों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस साल यह व्रत (Sawan Putrada Ekadashi 2024) 16 अगस्त को रखा जाएगा, तो चलिए इस दिन श्री हरि को राशि अनुसार क्या अर्पित करना चाहिए? उसके बारे में जानते हैं।
.jpg)
अर्पित करें ये चीजें
- मेष राशि: मेष राशि के लोगों को पुत्रदा एकादशी के दिन श्री हरि को लाल रंग के मौसमी फल अर्पित करना चाहिए।
- वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को श्री हरि को माखन-मिश्री अर्पित करना चाहिए।
- मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातक को भगवान विष्णु को मोर पंख अर्पित करना चाहिए।
- कर्क राशि: कर्क राशि के जातक को विष्णु जी को अखंडित चावल से बनी खीर अर्पित करना चाहिए।
- सिंह राशि: सिंह राशि के जातक को भगवान विष्णु को गुड़ का भोग लगाना चाहिए।
- कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को दूध में केसर मिलाकर विष्णु जी को अर्पित करना चाहिए।
- तुला राशि: तुला राशि के लोगों को केसर की खीर भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए।
- वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक को पंचामृत और तुलसी दल श्री हरि को अर्पित करना चाहिए।
- धनु राशि: धनु राशि के जातक को विष्णु भगवान को केले का भोग लगाना चाहिए।
- मकर राशि: मकर राशि के लोगों को श्री हरि को नारियल अर्पित करना चाहिए।
- कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक को भगवान विष्णु को सफेद रंग की मिठाई अर्पित करना चाहिए।
- मीन राशि: मीन राशि के जातक को श्री हरि विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Sawan Putrada Ekadashi 2024: पुत्रदा एकादशी पर करें इन चीजों का दान, दूर होगी हर विपदा
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।
