विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, सभी समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

Published: Sat, 12 Oct 2024 06:19 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2024 09:16 AM (IST)

हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) किया जाता है। धार्मिक ...और पढ़ें

Lord shiv: प्रदोष व्रत के दिन क्या दान करें?
Lord shiv: प्रदोष व्रत के दिन क्या दान करें?

HighLights

  1. हर महीने में 2 बार प्रदोष व्रत किया जाता है।
  2. यह व्रत त्रयोदशी तिथि पर किया जाता है।
  3. इस दिन महादेव की पूजा होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवन शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रदोष व्रत शुभ माना जाता है। इस दिन विधिपूर्वक शिव जी और मां पार्वती की पूजा-अर्चना संध्याकाल में की जाती है। साथ ही मनचाहा वर पाने के लिए व्रत भी किया जाता है। अगर आप जीवन में संकट और दुख का सामना कर रहे हैं, तो प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024 Daan) के दिन राशि अनुसार दान करें। माना जाता है कि दान करने से साधक की सभी समस्या दूर होती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं किस राशि को किस चीज का दान करना शुभ माना जाता है?  

प्रदोष व्रत 2024 शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2024 Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 15 अक्टूबर को देर रात 03 बजकर 42 मिनट से शुरू हो गई है और अगले दिन यानी 16 अक्टूबर को देर रात 12 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी। त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस प्रकार आज यानी 15 अक्टूबर को प्रदोष व्रत किया जा रहा है। इस दिन पूजा करने का मुहूर्त इस प्रकार है-

संध्याकाल 05 बजकर 38 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 13 मिनट तक है। इस दौरान साधक भगवान शिव की पूजा-उपासना कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत की पूजा के दौरान करें इस चालीसा का पाठ, मिलेगा मनचाहा करियर

राशि अनुसार करें दान

  • आश्विन माह के प्रदोष व्रत पर मेष राशि के जातक गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • आश्विन माह के प्रदोष व्रत पर वृषभ राशि के जातक गंगाजल में दूध मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।
  • आश्विन माह के प्रदोष व्रत पर मिथुन राशि के जातक कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें।
  • आश्विन माह के प्रदोष व्रत पर कर्क राशि के जातक शुद्ध दही से महादेव का अभिषेक करें।
  • आश्विन माह के प्रदोष व्रत पर सिंह राशि के जातक गंगाजल में लाल पुष्प मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करें।
  • आश्विन माह के प्रदोष व्रत पर कन्या राशि के जातक गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक करें।
  • आश्विन माह के प्रदोष व्रत पर तुला राशि के जातक पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • आश्विन माह के प्रदोष व्रत पर वृश्चिक राशि के जातक गंगाजल में रोली मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • आश्विन माह के प्रदोष व्रत पर धनु राशि के जातक दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • आश्विन माह के प्रदोष व्रत पर मकर राशि के जातक गंगाजल में साबुत मूंग मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • आश्विन माह के प्रदोष व्रत पर कुंभ राशि के जातक गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • आश्विन माह के प्रदोष व्रत पर मीन राशि के जातक गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2024: कब मनाया जाएगा आश्विन माह का अंतिम प्रदोष व्रत? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं पूजा का समय

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।