विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्राद्ध और पिंडदान में चावल के पिंड क्यों बनाए जाते हैं? इसके धार्मिक महत्व के बारे में यहां पढ़ें

Published: Thu, 10 Sep 2026 09:00 AM (GMT+05:30)

पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान के दौरान चावल के पिंड बनाने का विशेष महत्व है। चावल को शुद्ध, सात्विक ...और पढ़ें

पितृ पक्ष में चावल के पिंड का महत्व (Picture Credit: AI Generated)

पितृ पक्ष में चावल के पिंड का महत्व (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. चावल शुद्ध, सात्विक और पूर्णता का प्रतीक माना जाता है।

  2. चावल के पिंड पितरों की आत्मा को शांति देते हैं।

  3. पिंड पूर्वजों के सूक्ष्म शरीर का प्रतीक होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को बहुत महत्वपूर्ण अवधि माना जाता है। इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति और उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए श्राद्ध और पिंडदान की परंपरा निभाई जाती है।

पितृ पक्ष के दौरान किए जाने वाले सभी धार्मिक कर्मों में पिंडदान का विशेष महत्व होता है। इस दौरान पिंडदान के समय आमतौर पर चावल से पिंड बनाए जाते हैं और विधि-विधान के साथ पूर्वजों को भी समर्पित किए जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पिंडदान में चावल के पिंड ही क्यों बनाए जाते हैं?

पिंडदान को श्राद्ध के दौरान किए जाने वाले सबसे जरूरी कर्मों में से एक माना जाता है।  आइए जानें इसके कारणों के बारे में कि चावल के पिंड सबसे शुभ क्यों होते हैं?

चावल को पिंडदान के लिए क्यों माना जाता है शुभ?

हिंदू धर्म में चावल को शुद्ध और सात्विक अनाज माना गया है। चावल को हमेशा से ही पूर्णता, समृद्धि और जीवन का प्रतीक माना जाता है। यही नहीं इसे पूजा के लिए भी सबसे शुभ सामग्री माना जाता है।

चूंकि पिंडदान पितरों के प्रति श्रद्धा और तर्पण का कर्म है, इसलिए सात्विक और शुद्ध माने जाने वाले चावल का प्रयोग किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चावल से बने पिंड पितरों को अर्पित करने से उन्हें पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। इसी वजह से श्राद्ध कर्म में चावल का विशेष स्थान है।

पिंड किसका प्रतीक माना जाता है?

‘पिंड’ का अर्थ सामान्य रूप से शरीर के रूप से जोड़ा जाता है। धार्मिक मान्यताओं में पिंड को पितरों के सूक्ष्म शरीर का प्रतीक माना जाता है। पिंडदान के माध्यम से व्यक्ति लोग पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

इस दौरान चावल को पानी और अन्य पूजन सामग्री के साथ मिलाकर पिंड का स्वरूप दिया जाता है। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ पितरों को पिंड अर्पित किया जाता है।

पितृ पक्ष में चावल के पिंड का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म मन पिंड के रूप में चावल अर्पित करना पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, समर्पण और तृप्ति की भावना को दिखाता है। पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध कर्म में जल और तिल के साथ चावल के पिंड अर्पित करने की परंपरा सदियों पुरानी है।

ऐसा माना जाता है कि विधि-विधान और श्रद्धा के साथ किया गया श्राद्ध पूर्वजों का आशीर्वाद पाने और पितृ दोषों को दूर करने में मदद करता है और इस दौरान पिंड दान को सबसे जरूरी कर्म बताया जाता है।

यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज पितरों को मनाना हो जाएगा मुश्किल

यह भी पढ़ें- साल 2026 में इस दिन से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, जानें श्राद्ध का पूरा कैलेंडर?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।