Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में किनका अचानक से घर आना माना जाता है शुभ?

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 10:18 AM (IST)

    पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2025) पितरों को समर्पित है जिसमें श्राद्ध तर्पण और पिंडदान द्वारा उनकी आत्मा की शांति की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान पितृ धरती पर आते हैं और सभी के कष्टों को दूर करते हैं। वहीं पितृ पक्ष में कुछ जीवों का घर आना शुभ माना जाता है आइए उनके बारे में जानते हैं।

    Hero Image
    Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में मिलें ये संकेत तो हो जाएं खुश?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पितृ पक्ष का समय पितरों को समर्पित होता है। इन 16 दिनों में पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन दिनों में हमारे पितृ किसी न किसी रूप में धरती पर आते हैं और अपने परिवार के लोगों से मिलने की कोशिश करते हैं। वहीं, इस दौरान (Pitru Paksha 2025) कुछ जीवों का भी घर आना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं -

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पितृ पक्ष में इन जीवों का घर आना है शुभ (Auspicious Signs In Pitru Paksha)

    • कौवे - पितृ पक्ष में कौवे का घर पर आना सबसे शुभ माना जाता है। यह माना जाता है कि कौवे पितरों के प्रतिनिधि होते हैं। अगर आप पितरों के लिए निकाला गया भोजन कौवे को खिलाते हैं, तो यह सीधे पितरों तक पहुंचता है। इसलिए पितृ पक्ष में कौवे को भोजन खिलाना बहुत ही शुभ माना गया है।
    • गाय - गाय को हिंदू धर्म में माता का दर्जा दिया गया है। पितृ पक्ष में गाय का घर पर आना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर पितृ पक्ष के दौरान कोई गाय आपके घर के दरवाजे पर आती है, तो यह माना जाता है कि आपके पितर आपसे खुश हैं।
    • कुत्ता - पितृ पक्ष के दौरान कुत्ते को भी भोजन खिलाया जाता है। अगर कोई कुत्ता आपके घर के दरवाजे पर आता है, तो उसे भगाएं नहीं, बल्कि उसे खाना खिलाएं। ऐसा माना जाता है कि कुत्ते यमराज के दूत होते हैं और इन्हें खाना खिलाने से यमराज खुश होते हैं।
    • चींटियां - पितृ पक्ष के दौरान अगर आपके घर में चींटियां अचानक से दिखने लगें तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि चींटियां पितरों को शांति प्रदान करने का माध्यम हैं। ऐसे में इन्हें दाना जरूर डालें।
    • पक्षी - अगर पितृ पक्ष के दौरान कोई पक्षी आपके घर में आता है, तो इसे भी शुभ माना जाता है। पक्षियों को दाना और पानी जरूर दें। ऐसा कहा जाता है कि पक्षी पितरों की कृपा लेकर आते हैं।

    इन बातों का भी रखें ध्यान

    पितृ पक्ष में सभी जीवों का सम्मान करें और उन्हें भोजन कराएं। ऐसा माना जाता है कि जीवों को भोजन कराने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही कुंडली से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है। वहीं, इस दौरान रोजाना पितरों का तर्पण जरूर करना चाहिए। इससे पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: पितरों की मृत्यु तिथि की जानकारी न होने पर किस दिन करना चाहिए उनका श्राद्ध?

    यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2024: पहली बार कर रहे हैं श्राद्ध, तो इन कार्यों से बनाएं दूरी, पूर्वज होंगे प्रसन्न

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    comedy show banner
    comedy show banner