विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panch Mahayog: लंबे दशक बाद बना पंच महायोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
Published: Sat, 25 Feb 2023 01:51 PM (IST)

Panch Mahayog ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्तमान समय में कुंभ राशि ...और पढ़ें

Panch Mahayog: पंच महायोग से इन राशियों को मिलेगा लाभ।
Panch Mahayog: पंच महायोग से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्मिक डेस्क | Panch Mahayog, Guru Shukra Yuti 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष गणना के माध्यम प्रत्येक ग्रह की युति का प्रभाव शुभ और अशुभ आंका जाता है। बता दें कि इस समय शनि ग्रह कुंभ राशि में है और सूर्य भी इसी राशि में मौजूद रहकर सूर्य-शनि युति का निर्माण कर रहे हैं। वहीं गुरु और शुक्र ग्रह मीन राशि में युति कर रहे हैं। बता दें कि गुरु-शुक्र की युति से दशकों बाद 5 अत्यंत शुभ योग का निर्माण हुआ है। हिंदू पंचांग के अनुसार 19 फरवरी 2023 को केदार, शश, शंख, सर्वार्थसिद्धि और वरिष्ठ योग का निर्माण हुआ था। खास बात यह है कि इस दुर्लभ संयोग का निर्माण 700 साल के बाद हो रहा है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान आर्थिक, व्यापार और कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए पंच महायोग का निर्माण अत्यंत शुभ साबित होगा। इस दौरान कार्य में सफलता मिलेगी, वहीं कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी। धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों को इस दौरान पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि

पंच महायोग के निर्माण से धनु राशि के जातकों को शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में बहुत लाभ मिलेगा। जो छात्र विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, उन्हें इस दौरान विदेश में पढ़ाई का मौका मिलेगा। साथ ही प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। इस अवधि में चल-अचल संपत्ति की खरीदारी की संभावना है। कानूनी मामले भी इस दौरान सुलझ सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए पंच महायोग का निर्माण बहुत ही लाभदायक साबित होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी राशि में सूर्य और शनि की युति हो रही है। इस दुर्लभ संयोग से आर्थिक वृद्धि और व्यापार में सफलता मिल सकती है। राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी इस दौरान शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही यह समय नए काम को शुरू करने के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

Surya Gochar 2023: 15 मार्च को होने जा रहा सूर्य का महागोचर, इन राशियों को मिलेगा लाभ

Surya Shani Yuti 2023: 15 मार्च तक इन राशियों पर बनी रहेगी सूर्य और शनि देव की कृपा, मिलेगा भाग्य का पूरा साथ

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।