Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Shani Yuti 2023: 15 मार्च तक इन राशियों पर बनी रहेगी सूर्य और शनि देव की कृपा, मिलेगा भाग्य का पूरा साथ

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Fri, 24 Feb 2023 06:26 PM (IST)

    Surya Shani Yuti 2023 ज्योतिष शास्त्र प्रत्येक ग्रह एक अवधि के बाद गोचर करते हैं। जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। बता दें कि इस ग्रह गोचर से कभी-कभी दो ग्रहों की युति का भी निर्माण होता है।

    Hero Image
    Surya Shani Yuti 2023: इन राशियों पर पड़ेगा सूर्य-शनि युति का सकारात्मक प्रभाव।

    नई दिल्ली, अध्यात्मिक डेस्क | Surya Shani Yuti 2023: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा और शनि देव को न्याय का देवता बताया गया है। खास बात यह है कि सूर्य और शनि देव का रिश्ता पिता-पुत्र का है, लेकिन दोनों का व्यवहार एक दूसरे से विपरीत है। इसलिए दोनों ग्रहों को ज्योतिष विज्ञान में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि बीते महीने 17 जनवरी 2023 को शनि देव ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था और इस महीने 13 फरवरी 2023 को सूर्य देव ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था। जिसके कारण सूर्य और शनि युति का योग बन रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं जिन्हें 15 मार्च 2023 तक भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन राशियों को मिलेगा सूर्य शनि युति का लाभ (Surya Shani Yuti 2023 Effect on Zodiac Signs)

    • मेष राशि: सूर्य शनि की युति से मेष राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। 15 मार्च तक धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं और आर्थिक रूप से मजबूती आएगी। धन से संबंधित परेशानियां हल होंगी और धन कमाने के नए स्त्रोत खुलेंगे।

  • वृषभ राशि: इन दो मुख्य ग्रहों की युति का लाभ वृषभ राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। इस अवधि में कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है और मेहनत का सकारात्मक फल प्राप्त होगा। आय में बढ़ोतरी के भी अवसर मिलेंगे और स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को सूर्य-शनि की युति का लाभ मिलेगा और इस अवधि में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के साथ-साथ व्यवसायिक क्षेत्र में उन्नति हासिल होगी।

  • सिंह राशि: सूर्य और शनि की युति से सिंह राशि के जातकों को भी भरपूर लाभ मिलेगा। इस अवधि में किए गए सभी प्रयास सफल होंगे और आर्थिक रूप से उन्नति प्राप्त होगी। हाथ में लिया गया हर कार्य सफल होगा।

  • तुला राशि: तुला राशि के जातकों को सूर्य शनि की युति से लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान सेहत में सुधार आएगा और आय के नए स्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में भी उन्नति हासिल होगी और हाथ में लिया गया कार्य पूरा होगा।

  • डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।