Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shiv Pujan: सोमवार के दिन शिव जी को अर्पित करें ये चीजें, घर में बनी रहेगी बरकत

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 01:08 PM (IST)

    सोमवार का दिन अपने आप में बहुत खास होता है क्योंकि यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने से सभी समस्याओं का अंत होता है। इसके साथ ही घर में खुशहाली आती है। अगर आप देवों के देव महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको सोमवार के दिन का उनको कुछ खास चीजें अर्पित करनी चाहिए।

    Hero Image
    Shiv Pujan: सोमवार के दिन करें ये काम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shiv Pujan Niyam: हिंदू धर्म में सोमवार का दिन बेहद पावन माना जाता है। इस दिन भगवान शंकर की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव की उपासना करने से जीवन की सारी मुश्किलें समाप्त होती हैं। साथ ही अन्न-धन में बरकत आती है। अगर आप भगवान शिव को खुश करना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ खास चीजें अर्पित करें, जिससे भोले बाबा की कृपा मिलेगी। इसके अलावा इस दिन सोमवार व्रत करना भी परम कल्याणकारी माना गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिव जी को अर्पित करें ये चीजें (Offer These Things To Lord Shiva)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को शिव जी को इस दिन बेल पत्र अर्पित करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन भगवान शंकर को खीर का भोग लगाना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक को भोलेनाथ को भांग अर्पित करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातक को शिव जी को आक के फूल अर्पित करने चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि के जातक को देवों के देव महादेव को अभिषेक करना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को शिव जी को दूध से बनी मिठाई अर्पिक करनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Mulank 9 Jyotish: एंजल की इन टिप्स को जरूर करें फॉलो, जल्द खुलेंगे सफलता के रास्ते

    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को शंकर भगवान को इत्र अर्पित करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक को भोलेनाथ को पंचामृत अर्पित करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के जातक को शंकर भगवान को गोपी चंदन लगाना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को शिव जी का नारियल और कलावा अर्पित करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक को भगवान शंकर को तिल के लड्डू अर्पित करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि के जातक को शिव जी को पीले फूल अर्पित करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: February Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर करें इस कथा का पाठ, शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।