अब गूंजेंगी शहनाइयां, सजेंगे मंडप! नवंबर में शादी के लिए ये 4 तारीखें हैं खास, शुभ नक्षत्रों का बन रहा संयोग
वैदिक पंचांग के अनुसार, नवंबर 2026 में विवाह के लिए कुछ विशेष शुभ तिथियां बताई गई हैं, जो देवउठनी एकादशी ...और पढ़ें

नवंबर में शादी के लिए नोट करें ये तारीखें (Picture Credits- AI Images)
HighLights
नवंबर 2026 में विवाह के लिए विशेष शुभ तिथियां।
रेवती, रोहिणी, मृगशिरा नक्षत्रों का बन रहा है महासंयोग।
शुभ मुहूर्त वैवाहिक जीवन में लाता है प्रेम और समृद्धि।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इसी दिन चातुर्मास का समापन होता है। चातुर्मास के खत्म होते ही शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। शहनाइयों की गूंज और शादियों की रौनक हर तरफ छाने लगती है। देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इसलिए सभी एकादशियों में देवउठनी एकादशी को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
हिंदू धर्म में शुभ और मांगलिक कार्य को करने के लिए शुभ मुहूर्त को जरूर देखा जाता है। विवाह के मुहूर्त के लिए किसी पंडित जी की सलाह जरूर लें। यदि आप या आपके परिवार में किसी सदस्य की शादी नवंबर 2026 में होने की तैयारी हो रही है, तो पहले सही मुहूर्त देखना जरूरी है। आइए, एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा के अनुसार जानते हैं कि नवंबर 2026 में विवाह के लिए कौन-सी तिथियां सबसे शुभ रहेंगी और उनमें कौन-से विशिष्ट नक्षत्रों का महासंयोग बन रहा है।
भानुप्रिया मिश्रा बताती हैं कि नवंबर 2026 में विवाह जैसे पवित्र और मांगलिक कार्य के लिए कुछ विशेष तिथियों को अत्यंत शुभ माना गया है।
नवंबर 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त और योग
21 नवंबर 2026: इस दिन रेवती नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जो विवाह कार्य के लिए अत्यंत उत्तम माना जाता है।
24 नवंबर 2026: इस तिथि को रोहिणी नक्षत्र में विवाह के विशेष शुभ योग बन रहे हैं।
25 नवंबर 2026: इस दिन रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का अद्भुत संयोग रहेगा, जो दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि लाता है।
26 नवंबर 2026: इस तिथि पर मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से शादी के लिए अत्यंत शुभ मुहूर्त उपलब्ध है।
महत्वपूर्ण सुझाव: हिंदू परंपराओं में मान्यता है कि शुभ मुहूर्त और नक्षत्रों में विवाह संपन्न करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, समृद्धि और सामंजस्य बना रहता है। हालांकि, विवाह की अंतिम तिथि निश्चित करने से पूर्व अपने स्थानीय पंचांग और ज्योतिषाचार्य से वर-वधू की कुंडली मिलाकर सटीक समय की पुष्टि अवश्य करवा लें।
विवाह के लिए क्यों जरूरी है शुभ मुहूर्त
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विवाह के लिए शुभ मुहूर्त को इसलिए देखना जरूरी होता है ताकि वर-वधू के वैवाहिक जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
यह भी पढ़ें- करवा चौथ के दिन घर में हो जाए जन्म या मृत्यु, तो कैसे करें व्रत? ज्योतिषी से जानिए इस बड़ी उलझन का जवाब
यह भी पढ़ें- कार्तिक माह में व्रत रखने वाले सावधान, भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना बेकार जा सकता है पूजा-पाठ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
