विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस नवरात्र कार-बाइक खरीदने से पहले 100 बार सोचें! ग्रहों की चाल बिगाड़ सकती है आपका बजट

Published: Fri, 09 Oct 2026 07:38 PM (IST)

शारदीय नवरात्र 2026 में वाहन खरीदने के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है, ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार कुछ तिथियां, वार ...और पढ़ें

नवरात्र 2026 में वाहन खरीदने से पहले जानें शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी । (Picture Credit- AI Generated)

नवरात्र 2026 में वाहन खरीदने से पहले जानें शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र का त्योहार मां दुर्गा की पूजा और शुभ कार्यों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दौरान कई लोग नया घर खरीदते हैं, तो कुछ लोग अपने घर में नई कार या बाइक लाने के सपने देखते हैं। आमतौर पर नवरात्रि में नई चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि, ज्योतिष शास्त्र में किसी भी शुभ काम के लिए तिथि, वार और नक्षत्र का विशेष ध्यान रखना पड़ता है।

साल 2026 में शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। ऐसे में अगर आप भी इन दिनों नई कार या बाइक खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त की जानकारी जरूर लें। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस बार नवरात्र के दौरान वाहन खरीदने के लिए कोई भी अनुकूल मुहूर्त नहीं है। ऐसे में कब बाइक और कार खरीद सकते हैं, चलिए उज्‍जैन के पंडित एंव ज्‍योतिषाचार्य मनीष शर्मा से जानते हैं।

नवरात्र 2026 में क्यों नहीं है वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त?

पंडित जी के अनुसार वाहन खरीदने से पहले शुभ तिथि, वार और नक्षत्र देखे जाते हैं। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में नया वाहन खरीदने से सुख-समृद्धि आती है। वहीं, प्रतिकूल समय में खरीदारी करने से घर में दरिद्रता आती है। इस साल नवरात्रि के दौरान कुछ तिथियों, वार और नक्षत्रों का संयोग वाहन खरीदने के लिए अनुकूल नहीं बताया जा रहा है।

इन दिनों वाहन खरीदने से पहले करें मुहूर्त की जांच

तिथि का रखें विशेष ध्यान

हिंदू पंचांग में हर तिथि का अपना महत्व होता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुछ तिथियों में विशेष कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसलिए नवरात्र में नई कार या बाइक खरीदने से पहले उस दिन की तिथि और उसकी शुभता की जानकारी जरूर लें। हालांकि, शनिवार और मंगलवार के दिन कभी भी नया वाहन नहीं खरीदना चाहिए

वार और नक्षत्र भी हैं महत्वपूर्ण

वाहन खरीदने के लिए केवल त्योहार का दिन देखना पर्याप्त नहीं माना जाता। इसके लिए वार और नक्षत्र की स्थिति भी देखी जाती है। रोहिणी, पुष्य और स्वाति जैसे नक्षत्रों को कई ज्योतिषीय गणनाओं में वाहन खरीदने के लिए अनुकूल माना जाता है।

कब खरीद सकते हैं वाहन

11 अक्‍टूबर यानी नवरात्र के पहले दिन वाहन खरीदने का कोई मुहूर्त नहीं है, मगर 12 अक्‍टूबर को वाहन क्रय के लिए उपलब्ध मुहूर्त मध्यरात्रि के बाद का है। इसी तरह 14 अक्‍टूबर को भी वाहन मध्‍यरात्रि के बाद खरीदा जा सकता है। वहीं अन्‍य दिनों में या तो नक्षत्र शुभ नहीं हैं या फिर वार ठीक नहीं हैं।

विजयादशमी पर भी वाहन खरीदने से पहले जान लें मुहूर्त

विजयादशमी यानी दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन कई लोग नए काम की शुरुआत करते हैं और खरीदारी भी करते हैं। लेकिन वाहन खरीदने के लिए दशहरा होने मात्र से हर समय शुभ नहीं हो जाता। इस बाद दशहरा 20 अक्टूबर 2026 को हैं और इस दिन मंगलवार है। इसलिए इस दिन भी नई कार या बाइक नहीं खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र 2026: मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को लगाएं ये 9 प्रिय भोग, किस दिन क्या चढ़ाना होगा शुभ?

यह भी पढ़ें- Navratri Special: नौ दिन का नवरात्र कभी आठ, कभी दस का क्यों? तिथियों के फेर में छिपा है पूरा गणित

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।