Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर इन पेड़ों की करें पूजा, आसपास भी नहीं भटकेगा दुख

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 11:01 AM (IST)

    मौनी अमावस्या साल 2025 की पहली अमावस्या होने वाली है। साथ ही इस मौनी अमावस्या पर महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) का तीसरा अमृत स्नान भी किया जाएगा जिस कारण इसे और भी खास माना जा रहा है। ऐसे में आप इस दिन अच्छे परिणामों की प्राप्ति के लिए कुछ पेड़-पौधों की पूजा-अर्चना कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।

    Hero Image
    Mauni Amavasya 2025 मौनी अमावस्या पर किन पेड़ों की पूजा से मिलेगा लाभ?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस साल माघ माह की अमावस्या बुधवार, 29 जनवरी 2025 को मनाई जा रही है, जिसे मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2025) के नाम से भी जाना जाता है। अमावस्या तिथि पर गंगा स्नान के साथ-साथ दान-पुण्य करने का भी काफी महत्व माना गया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अमावस्या के दिन किन पेड़-पौधों की पूजा करनी चाहिए, ताकि साधक पर पितरों का आशीर्वाद बना रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जरूर करें ये काम

    (Picture Credit: Freepik)

    हिंदू धर्म में तुलसी को खास महत्व दिया जाता है। ऐसे में मौनी अमावस्या के दिन तुलसी के पास दीपक जलाकर आराधना करें। इसी के साथ आप तुलसी के पौधे में लाल कलावा भी बांध सकते हैं। ऐसा करने से जीवन की कई परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही अमावस्या पर पानी में कच्चा दूध मिलाकर तुलसी में अर्पित करने से प्रभु श्रीहरि और माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है।

    पितृ भी होंगे खुश

    अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना भी काफी शुभ माना जाता है, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि पीपल के मूल में भगवान विष्णु, तने में शिव जी और अग्रभाग में ब्रह्माजी का वास होता है। ऐसे में आप मौनी अमावस्या के दिन पीपल की पूजा कर उसमें दूध चढ़ाएं और सात बार परिक्रमा करें। इसी के साथ पितरों को याद करते हुए दीपक जलाएं।

    यह भी पढ़ें - Magh Purnima 2025 Date: कब है माघ पूर्णिमा? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

    लगा सकते हैं ये पौधा

    अमावस्या के दिन बेल पत्र के पेड़ की पूजा करना भी काफी लाभकारी माना जाता है। इस पेड़ को भगवान शिव से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में आप मौनी अमावस्या के दिन बेलपत्र की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करें और जल चढ़ाएं। इससे साधक को जीवन में अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। इसी के साथ अमावस्या के दिन इस पौधे को घर में लगाना भी काफी शुभ माना जाता है। आप इस पौधे को किसी मंदिर के आस-पास भी लगा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर जरूर करें पितृ सूक्त का पाठ, दूर होगी पितरों की नाराजगी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।