Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Masik Durgashtami 2024: वैवाहिक जीवन बनाना चाहते हैं सुखमय, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इन चीजों का करें दान

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Sat, 17 Feb 2024 09:33 AM (IST)

    सनातन धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का अधिक महत्व है। हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार माघ माह में आज मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जा रही है। इस खास अवसर पर मां दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    Hero Image
    Masik Durgashtami 2024: वैवाहिक जीवन बनाना चाहते हैं सुखमय, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इन चीजों का करें दान

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Durgashtami 2024: सनातन धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का अधिक महत्व है। हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार माघ माह में आज यानी 17 फरवरी को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जा रही है। इस खास अवसर पर मां दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-शांति का आगमन होता है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से आर्थिक लाभ होता है। साथ ही नौकरी और व्यापार में तरक्की होती है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना फलदायी होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन चीजों का करें दान

    -यदि आप जीवन में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन किसी गरीब इंसान को फलों का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

    यह भी पढ़ें: Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन न करें ये गलतियां, घर से जा सकती है सुख-समृद्धि

    -इसके अलावा इस दिन कपड़ों का दान करना उत्तम माना जाता है। इससे साधक को मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।

    -मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करने के बाद कन्याओं को हलवा या खीर खिलाएं। यह भोग मां दुर्गा के प्रिय माने जाते हैं। ऐसा करने से दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

    -मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

    मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त

    माघ माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 16 फरवरी 2024 को सुबह 08 बजकर 54 मिनट से हो गई है। साथ ही इस तिथि का समापन 17 फरवरी को सुबह 08 बजकर 15 मिनट पर हो गया है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत आज यानी 17 फरवरी को किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: Masik Durgashtami 2024: आज है मासिक दुर्गाष्टमी, ऐसे करें देवी दुर्गा को प्रसन्न

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।