विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Marriage Remedies: शीघ्र विवाह के लिए शुक्रवार के दिन करें ये आसान उपाय, मिलेगा मनचाहा वर

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Thu, 25 Apr 2024 09:30 PM (IST)

Marriage Remedies अगर आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद कच्चे दूध से ...और पढ़ें

Marriage Remedies: शीघ्र विवाह के लिए शुक्रवार के दिन करें ये आसान उपाय, मिलेगा मनचाहा वर
Marriage Remedies: शीघ्र विवाह के लिए शुक्रवार के दिन करें ये आसान उपाय, मिलेगा मनचाहा वर

HighLights

  1. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुखों का कारक माना जाता है।
  2. शुक्र ग्रह के मजबूत होने से अविवाहित जातक की शादी के योग शीघ्र बनते हैं।
  3. शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Marriage Remedies: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुखों का कारक माना जाता है। इस ग्रह के मजबूत होने से अविवाहित जातक की शादी के योग शीघ्र बनते हैं। वहीं, शुक्र ग्रह के कमजोर होने से जातक को आर्थिक संकटों से भी गुजरना पड़ता है। साथ ही विवाह में बाधा आती है। अतः ज्योतिष कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत करने की सलाह देते हैं। अगर आपकी शादी में बाधा कमजोर शुक्र के चलते आ रही है, तो शुक्रवार के दिन ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

उपाय

  • अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो हर शुक्रवार के दिन नहाने वाले पानी में बड़ी इलायची मिलाकर स्नान करें। इस उपाय को कम से कम 16 शुक्रवार के दिन करें। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
  • अगर आप अपनी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके बाद चावल, चीनी, दूध, दही आदि चीजों का दान करें।
  • अगर आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है, तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। आप चाहे तो पंचामृत से भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय को करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
  • अगर आपकी शादी में बाधा कमजोर शुक्र की वजह से आ रही है, तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद लक्ष्मी नारायण मंदिर जाकर उन्हें एकाक्षी नारियल अर्पित करें। इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

यह भी पढ़ें: किसी भी संबंध में आकर्षण का नहीं, प्रेम का होना आवश्यक है

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।