Margashirsha Purnima 2024 Daan: पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, सभी सुखों की होगी प्राप्ति
वैदिक पंचांग के अनुसार 15 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है। हर साल यह त्योहार मार्गशीर्ष माह के अंत में मनाया जाता है। इस दिन श्रीहरि के संग चंद्र देव की उपासना का विधान है। मान्यता है कि पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही इस दिन गंगा स्नान दान (Margashirsha Purnima 2024 Daan) करने से सभी पापों से छुटकारा मिलता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने के अंत में पूर्णिमा का पर्व बेहद उत्साह के संग मनाया जाता जाता है। इस शुभ तिथि पर चंद्र देव, जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि पूजा करने से जातक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही सभी कार्यों में सफलता मिलती है। इसके अलावा गंगा स्नान और दान करने का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि पूर्णिमा पर विशेष चीजों का दान करने से सदैव अन्न और धन के भंडार भरे रहते हैं। अगर आप भी जीवन में धन लाभ का योग चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार दान करें। इससे जातक को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं किस राशि के जातक को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन किस चीज का दान (Margashirsha Purnima 2024 Daan) करना चाहिए।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2024 डेट और टाइम (Margashirsha Purnima 2024 Date and Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 14 दिसंबर को दोपहर 04 बजकर 58 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 15 दिसंबर को दोपहर को 02 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में मार्गशीर्ष पूर्णिमा 15 दिसंबर (Margashirsha Purnima 2024) को मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Margashirsha Purnima 2024: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करें इस चालीसा का पाठ, कारोबार में मिलेगी सफलता
राशि अनुसार दान (Margashirsha Purnima Upay)
- मेष राशि के जातक मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन दिन गुड़ और गेहूं का दान करें।
- वृषभ राशि के जातक मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चावल और चीनी का दान करें।
- मिथुन राशि के जातक मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन साबुत मूंग और हरी सब्जियों का दान करें।
- कर्क राशि के जातक मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन दूध और दही का दान करें। इससे कुंडली में ग्रह मजबूत होगा।
- सिंह राशि के जातक मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मूंगफली और शहद का दान करें। इससे धन के योग बनेंगे।
- कन्या राशि के जातक मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मकई और गन्ने का का दान करें। इससे अन्न में वृद्धि होगी।
- तुला राशि के जातक मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। इससे चंद्र देव की कृपा प्राप्त होगी।
- वृश्चिक राशि के जातक मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन लाल रंग के वस्त्र का दान करें। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा।
- धनु राशि के जातक मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन पीले रंग के वस्त्र का दान करें। इससे श्रीहरि प्रसन्न होंगे।
- मकर राशि के जातक मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चमड़े के जूते-चप्पल का दान करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी।
- कुंभ राशि के जातक मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन नीले रंग के वस्त्र और काले तिल का दान करें। इससे शनि दोष दूर होगा।
- मीन राशि के जातक मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन पके केले और पपीते का दान करें। इससे सभी सुखों की प्राप्ति होगी।
यह भी पढ़ें: Margashirsha Purnima 2024: मार्गशीर्ष पूर्णिमा से इन 4 राशियों के शुरू होंगे शुभ दिन, जरूर करें ये उपाय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।