Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Margashirsha Purnima 2024: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर की गई ये गलतियां करा सकती हैं बड़ा नुकसान, जानें कुछ जरूरी बातें

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 03:08 PM (IST)

    मार्गशीर्ष पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा (Margashirsha Purnima 2024) 15 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से जीवन में खुशहाली आती है और सभी कष्टों का अंत होता है तो चलिए इस दिन से जुड़ी कुछ बातों को जानते हैं।

    Hero Image
    Margashirsha Purnima 2024: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर क्या करें और क्या नहीं?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पूर्णिमा सबसे पवित्र दिनों में से एक है, जो हर माह मनाई जाती है। इस दिन का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। इस शुभ दिन पर भक्त भगवान विष्णु देवी लक्ष्मी, चंद्र देव और शिव जी की पूजा करते हैं। साथ ही सत्यनारायण व्रत का पालन करते हैं। मार्गशीर्ष माह में आने की वजह से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि यह साल की अंतिम पूर्णिमा है। इस दिन को लेकर कुछ नियम बनाएं गए हैं, जिनको अनदेखा नहीं करना चाहिए, तो आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों (Margashirsha Purnima 2024 Rituals) को जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2024 शुभ मुहूर्त (Margashirsha Purnima 2024 Date and Time)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि (Margashirsha Purnima 2024 Date)14 दिसंबर को दोपहर 04 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 15 दिसंबर को दोपहर को 02 बजकर 31 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा 15 दिसंबर (Kab Hai Margashirsha Purnima 2024) को मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी पर अवश्य करें ये 4 काम, जिन्हें करने से मिलेगा व्रत का दोगुना फल

    मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर क्या करें? (Margashirsha Purnima 2024 Dos)

    • सच्ची श्रद्धा के साथ पूर्णिमा व्रत का पालन करें।
    • भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी, चंद्र देव और शिव जी की पूजा करें।
    • घर पर खीर अवश्य बनाएं।
    • इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।
    • गंगा नदी में पवित्र स्नान करें।
    • इस पावन तिथि पर सात्विक भोजन ही ग्रहण करें।
    • इस दिन असहाय लोगों की मदद करें।

    मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर क्या न करें? (Margashirsha Purnima 2024 Donts)

    • इस शुभ दिन पर भूलकर भी तामसिक भोजन जैसे - अंडा, प्याज, लहसुन और मांस आदि का सेवन न करें।
    • इस तिथि पर शराब का सेवन करने से बचना चाहिए।
    • इस दिन बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए।
    • पूर्णिमा के दिन अपने प्रिय व जीवनसाथी के साथ विवाद करने से बचना चाहिए।
    • इस दिन जुए नहीं खेलना चाहिए।
    • इस दिन मां का अपमान गलती से भी नहीं करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Margashirsha Purnima 2024: कब है साल की अंतिम पूर्णिमा? अभी नोट करें डेट और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।