Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucky Zodiac Signs: मार्च महीने में इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 03 Mar 2025 06:47 PM (IST)

    मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुखों का आगमन होता है। साथ ही सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। ज्योतिष मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी व्रत रखने की सलाह देते हैं। मार्च महीने में मां लक्ष्मी की कृपा से तीन राशि (March 2025 Lucky Zodiac Signs) के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा।

    Hero Image
    March 2025 Lucky Zodiac Signs: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मार्च का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में आत्मा के कारक सूर्य देव और न्याय के देवता शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य और शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों (March 2025 Lucky Zodiac Signs) पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा, लेकिन शनिदेव की विशेष कृपा तीन राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से जीवन में नया सवेरा होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो मार्च महीने (March 2025 horoscope) में 3 राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। उनकी कृपा से इन राशि के जातकों (Maa Lakshmi Favorite Zodiac Signs) के जीवन में व्याप्त धन संबंधी परेशानी दूर होगी। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। आइए, इन राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: शनि कब करेंगे मीन राशि में एंट्री? इन 3 राशियों की फूल की तरह खिलेगी किस्मत

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की असीम कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन की समस्या दूर होगी। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होगा। शनिदेव भी मार्च महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कर्क राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। शनि की ढैय्या समाप्त होने के बाद से कर्क राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। सारे बिगड़े काम बनेंगे। निवेश के लिए उत्तम समय है। आमदनी बढ़ेगी। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। गुरु की कृपा से राजकीय सुख मिलेगा। ऊंचे लोगों के संपर्क में आने से जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    धनु राशि

    मार्च महीने में धनु राशि के जातकों को भी धन लाभ हो सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से आर्थिक विषमता दूर होगी। जीवन में सुखों का आगमन होगा। शुभ काम का योग बन रहा है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धन-संपत्ति में अपार वृद्धि होगी। शत्रु पक्ष को मात देने में आप कामयाब होंगे। गुरु की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश के लिए उत्तम समय है। हालांकि, खरमास के दौरान शुभ काम करने से परहेज करें। घर के बड़े लोगों की सलाह के बाद कारोबार में निवेश कर सकते हैं।

    मीन राशि

    मीन राशि के जातकों पर धन की देवी मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। भगवान विष्णु के शरणागत रहने वाले लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। मित्रजनों से स्नेह मिलेगा। दांपत्य जीवन भी सुखमय बीतेगा। लेखन से संबंधित काम से धन लाभ होगा। हालांकि, मार्च महीने में ग्रहण के दौरान सावधानी अवश्य बरतें। राहु की कुदृष्टि से निजात पाने के लिए भगवान विष्णु की पूजा करें।

    यह भी पढ़ें: न्याय के देवता शनिदेव ने बदली अपनी चाल, इन राशियों के जीवन में होगा नया सवेरा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    comedy show banner
    comedy show banner