Move to Jagran APP

Manjari Ke Upay: घर के इन स्थानों पर रखें तुलसी की मंजरी, खुल जाएगा धन आगमन का मार्ग

Tulsi Significance हिंदू घरों में तुलसी के पौधे की प्रतिदिन पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रोजाना तुलसी पर दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आज हम आपको तुलसी की मंजरी से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनके द्वारा आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiFri, 03 Nov 2023 10:26 AM (IST)
Manjari Ke Upay: घर के इन स्थानों पर रखें तुलसी की मंजरी, खुल जाएगा धन आगमन का मार्ग
Manjari Ke Upay: घर के इन स्थानों पर रखें तुलसी की मंजरी।

नई दिल्ली, अध्यात्म। Manjari Ke Upay: हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत-ही पूजनीय माना गया है। इस पौधे में कई आयुर्वेदिक गुण भी पाए जाते हैं। तुलसी की पत्ती, जड़ और बीज सभी गुणों से भरे पड़े हैं। ठीक इसी प्रकार तुलसी की मंजरी भी विशेष लाभकारी है। ऐसे में यदि आप वास्तु के अनुसार तुलसी की मंजरी को घर के इन स्थानों पर रखते हैं तो इससे आपको अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। 

हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

तुलसी की मंजरी को एक लाल कपड़े में बांधकर अपने धन के स्थान या फिर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन आगमन के रास्ते खुलते हैं। साथ ही आपकी तिजोरी भी हमेशा भरी रहती है।

शुक्रवार के उपाय

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी लक्ष्मी जी को समर्पित माना गया है। ऐसे में शुक्रवार के दिन तुलसी की कुछ मंजरियां तोड़कर एक पीले कपड़े में लपेटकर घर की तिजोरी या पर्स में रख लें। इससे व्यक्ति के धन लाभ के योग बनते हैं जिससे व्यक्ति को धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें - Vastu Tips For Wealth: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखें ये मूर्तियां, खिंचा चला आएगा पैसा

इस दिशा में रखें गमला

घर की उत्तर-पूर्व दिशा, जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है उसे वास्तु शास्त्र में बहुत-ही शुभ माना गया है। इस दिशा में देवी-देवताओं का वास माना गया है। ऐसे में यदि आप घर की इस दिशा में एक गमले में तुलसी की मंजरी रखते हैं तो इससे धन आगमन के द्वार खुल जाते हैं।

बालकनी में यहां रखें तुलसी

कई लोग बालकनी में बहुत से पेड़-पौधे रखते हैं। ऐसे में यदि आप पेड़-पौधे रखने की सही दिशा का ख्याल रखते हैं तो इससे आपको विशेष लाभ मिल सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बालकनी में पेड़-पौधों खासकर मंजरी वाली तुलसी को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इससे व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'