विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vastu Tips For Wealth: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखें ये मूर्तियां, खिंचा चला आएगा पैसा

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Published: Thu, 02 Nov 2023 06:35 PM (IST)

Vastu Tips In Hindi जीवन में हर व्यक्ति धनवान बनना चाहता है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत भी करता है। ...और पढ़ें

Vastu Tips For Wealth वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखें ये मूर्तियां।
Vastu Tips For Wealth वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखें ये मूर्तियां।

नई दिल्ली, अध्यात्म। Vastu remedies: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वहीं, वास्तु शास्त्र में दिशाओं को महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु की माने तो प्रत्येक वस्तु को एक सही दिशा में रखने मात्र से व्यक्ति को लाभ मिल सकता है। घर की सजावट के लिए कई तरह की मूर्तियां रखी जाती हैं। ऐसे में यदि आप इन मूर्तियों को वास्तु के अनुसार रखते हैं तो आपको धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। 

इस दिशा में रखें मां लक्ष्मी की मूर्ति

वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को बहुत ही शुभ बताया गया है, क्योंकि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में यदि आप धन की देवी मां लक्ष्मी की मूर्ति को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखते हैं, तो इससे आपके धन लाभ के योग बन सकते हैं। साथ ही व्यक्ति के आर्थिक परेशानियां भी दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें - Astro Tips: तिल के तेल का दीपक जलाने से ग्रहों की स्थिति होती है ठीक, मिलते हैं और भी कई लाभ

खुशहाल बीतेगा वैवाहिक जीवन

वास्तु के अनुसार अगर आप अपने ड्राइंग रूम में हंस के जोड़े की मूर्ति रखते हैं तो इससे आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। वहीं, घर में बत्तख के जोड़े की मूर्ति रखने से वैवाहिक जीवन खुशी-खुशी बीतता है।

दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

गाय को हिंदू धर्म में पूजनीय माना गया है। ऐसे में यदि आप अपने घर में पीतल की कामधेनु गाय की मूर्ति रखते हैं तो इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

इस दिशा में रखें कछुए की मूर्ति

सनातन धर्म में कछुए का विशेष महत्व है, इसे भगवान विष्णु का ही रूप माना गया है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कछुए को घर की पूरब या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। वहीं, आप ड्राइंग रूम में धातु से बना कछुआ भी रख सकते हैं। धन में वृद्धि की संभावना बढ़ती है। 

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'