Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के दिन करें ये काम, कर्ज की समस्या से मिलेगा छुटकारा

    कुछ लोग कई कोशिशों के बाद भी कर्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में यदि आपको भी बहुत कोशिशों के बाद भी कर्ज की समस्या से छुटकारा नहीं मिल रहा तो आप इसके लिए प्रत्येक मंगलवार के दिन (Mangalwar ke upay) ये कार्य कर सकते हैं। इस उपाय को करने से आपको अपनेी स्थिति में लाभ देखने को मिलेगा।

    By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Tue, 10 Dec 2024 09:07 AM (IST)
    Hero Image
    Mangalwar Ke Upay मंगलवार के दिन करें ये काम, कर्ज की समस्या से मिलेगा छुटकारा

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार का दिन हनुमान जी की आराधना के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। ऐसे में यदि आप इस दिन पर ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करते हैं, तो इससे आपको धन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसी के साथ शनिवार के दिन भी इसका पाठ करना लाभकारी माना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऋण मोचन मंगल स्तोत्र (RinMochan Mangal Stotra)

    मङ्गलो भूमिपुत्रश्च ऋणहर्ता धनप्रदः।

    स्थिरासनो महाकयः सर्वकर्मविरोधकः।।

    लोहितो लोहिताक्षश्च सामगानां कृपाकरः।

    धरात्मजः कुजो भौमो भूतिदो भूमिनन्दनः।।

    अङ्गारको यमश्चैव सर्वरोगापहारकः।

    व्रुष्टेः कर्ताऽपहर्ता च सर्वकामफलप्रदः।।

    एतानि कुजनामनि नित्यं यः श्रद्धया पठेत्।

    ऋणं न जायते तस्य धनं शीघ्रमवाप्नुयात्।।

    धरणीगर्भसम्भूतं विद्युत्कान्तिसमप्रभम्।

    कुमारं शक्तिहस्तं च मङ्गलं प्रणमाम्यहम्।।

    स्तोत्रमङ्गारकस्यैतत्पठनीयं सदा नृभिः।

    न तेषां भौमजा पीडा स्वल्पाऽपि भवति क्वचित्।।

    यह भी पढ़ें -  Numerology 2025: आने वाले साल में इस मूलांक के बदलेंगे दिन, दूर होगी पैसों की किल्लत

    ऋण मोचन मंगल स्तोत्र के रोजाना पाठ से साधक को हनुमान जी की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है, जिससे कर्ज की समस्या से भी मुक्ति मिल जाती है। इसलिए रोजाना या फिर मंगलवार व शनिवार के दिन हनुमान जी का ध्यान करते हुए ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

    अङ्गारक महाभाग भगवन्भक्तवत्सल।

    त्वां नमामि ममाशेषमृणमाशु विनाशय।।

    ऋणरोगादिदारिद्रयं ये चान्ये ह्यपमृत्यवः।

    भयक्लेशमनस्तापा नश्यन्तु मम सर्वदा।।

    अतिवक्त्र दुरारार्ध्य भोगमुक्त जितात्मनः।

    तुष्टो ददासि साम्राज्यं रुश्टो हरसि तत्ख्शणात्।।

    विरिंचिशक्रविष्णूनां मनुष्याणां तु का कथा।।

    तेन त्वं सर्वसत्त्वेन ग्रहराजो महाबलः।।

    पुत्रान्देहि धनं देहि त्वामस्मि शरणं गतः।

    ऋणदारिद्रयदुःखेन शत्रूणां च भयात्ततः।।

    एभिर्द्वादशभिः श्लोकैर्यः स्तौति च धरासुतम्।

    महतिं श्रियमाप्नोति ह्यपरो धनदो युवा।।

    ।। इति श्री ऋणमोचक मङ्गलस्तोत्रम् सम्पूर्णम्।।

    ऋणमोचन मंगल स्तोत्र को आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। इस पाठ को करने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना गया है। सबसे पहले स्नान आदि से मुक्त हो जाएं। इसके बाद हनुमान जी का ध्यान करते हुए इस स्तोत्र का पाठ करें। 

    यह भी पढ़ें - Margashirsha Purnima 2024 Daan: पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, सभी सुखों की होगी प्राप्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।