विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mangal Gochar 2022: इन 4 राशियों के लिए मंगल हो सकता है भारी, जीवन में आ सकती है कई अड़चनें

By Shivani SinghEdited By:
Published: Fri, 13 May 2022 10:44 AM (IST)Updated: Sat, 14 May 2022 09:44 AM (IST)

Mangal Gochar 2022 मंगल ग्रह 17 मई को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। मंगल ...और पढ़ें

Mangal Gochar 2022: मंगल का गोचर से राशियों पर प्रभाव
Mangal Gochar 2022: मंगल का गोचर से राशियों पर प्रभाव

नई दिल्ली, Mangal Gochar 2022: मई माह में ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इन राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर अच्छा या फिर बुरा पड़ेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 17 मई को मंगल ग्रह सुबह 09 बजकर 32 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में 27 जून की सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। मंगल का गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं कई लोगों को मुश्किलों को सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मंगल ग्रह को ऊर्जावान, भूमि, पराक्रम, शक्ति आदि का कारण माना जाता है।

ज्योतिषियों के अनुसार, मंगल का गोचर कुछ राशियों के लिए बुरा साबित होगा। इसलिए इस राशि के लोग थोड़ा सतर्क रहें तो अच्छा होगा। जानिए किन राशियों के जातक रहें सावधान। 

मंगल के गोचर से ये राशियां रहें सावधान

मेष राशि

इस राशि में मंगल का गोचर बारहवें भाव में हो रहा है। जिसके कारण इस राशियों को धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी काम को करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर किसी को धन उधार दे रहे हैं तो सोच समझ कर दें। वरना आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहने की भी जरूरत है। वाहन आदि चलाते समय थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

शनि बदल चुके हैं अपनी चाल, 47 दिनों तक इन तीन राशियों को मिलेगी अपार धन-दौलत

सिंह राशि

सिंह राशि में मंगल अष्टम भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में जीवन में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए किसी भी काम को करने से पहले सौ बार सोचे जरूर। इससे आपको शुभ प्रभाव मिलेगा। नौकरी में किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऑफिस की किसी भी पॉलिटिक्स में में शामिल होने से बचें। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कामों में ठंडे दिमाग से सुलझा लें वरना किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

कुंभ राशि

इस राशि में मंगल द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में थोड़ी उथल-पुथल मच सकती है। कोई भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें। इस राशि के जातकों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वह पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए हैं। विवादित संपत्ति से निकलने की कोशिश करें। वरना हार का सामना कर पड़ सकता है।

Surya Gochar 2022: सूर्य का राशि परिवर्तन इन राशियों की चमका देगा किस्मत, जानिए आपके जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव

मीन राशि

इस राशि में मंगल बारहवें स्थान में गोचर कर रहे हैं। इसके कारण इस राशियों के कई परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में थोड़ा संभलकर रहें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन थोड़ा सा अस्त-व्यस्त रह सकता है। इसलिए कोशिश करें कि कोई ऐसी बात न कहें जिससे रिश्तों में खटास उत्पन्न हो। 

Pic Credit- Instagram/shanidev_hanuman/

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।