विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aaj ka Panchang 14 Jan 2025: मकर संक्रांति पर बन रहा है भौम पुष्य योग, पंचांग से जानें स्नान-दान का समय

Published: Tue, 14 Jan 2025 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2025 08:39 AM (IST)

आज यानी मंगलवार 14 जनवरी 2025 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। पंचांग के अनुसार इस ...और पढ़ें

Makar Sankranti 2025 पढ़िए आज का पंचांग।
Makar Sankranti 2025 पढ़िए आज का पंचांग।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जब सूर्य देव राशि परिवर्तन कर, मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन गंगा या अन्य किसी पवित्र नदी में स्नान करना बहुत ही पुण्यकारी माना जाता है। साथ ही इस तिथि पर दान-पुण्य का भी विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 2025) और शुभ-अशुभ समय के बारे में।

आज का पंचांग (Panchang 14 January 2025)

माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त - प्रातः 03 बजकर 28 मिनट तक

नक्षत्र - पुनर्वसु

वार - मंगलवार

ऋतु - वसंत

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 43 मिनट पर

चंद्रोदय - शाम 06 बजकर 13 मिनट से

चन्द्रास्त - सुबह 07 बजकर 37 मिनट पर

चन्द्र राशि - कर्क

(Picture Credit: Freepik)

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 43 मिनट से 06 बजकर 10 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 15 जनवरी रात 12 बजकर 57 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक

अमृत काल - सुबह 07 बजकर 55 मिनट से सुबह 09 बजकर 29 मिनट तक

शिववास योग - समापन देर रात 03 बजकर 21 मिनट पर

भौम पुष्य योग - सुबह 10 बजकर 18 मिनट से

(Picture Credit: Freepik)

अशुभ समय

राहुकाल - दोपहर 03 बजकर 10 मिनट से दोपहर 04 बजकर 34 मिनट तक

गुलिक काल - दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से दोपहर 01 बजकर 49 मिनट तक

दिशा शूल - उत्तर

यह भी पढ़ें - Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, हर दुख से मिलेगी मुक्ति

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल

भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुंभ

यह भी पढ़ें - Zodiac Signs: मकर संक्रांति के दिन सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, बरसेगी हनुमान जी की कृपा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।