Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा पितरों का आशीर्वाद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 02 Jan 2024 03:22 PM (IST)

    इस वर्ष 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। इस दिन पूजा-पाठ जप-तप और दान-पुण्य करने का विधान है। साथ ही पितरों का तर्पण और पिंडदान भी किया जाता है। अतः मकर संक्रांति तिथि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र नदी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर अपने आराध्य की पूजा करते हैं। मकर संक्रांति पर पितरों की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    Hero Image
    Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा पितरों का आशीर्वाद

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Makar Sankranti 2024: हर वर्ष सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने की तिथि पर मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस वर्ष 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। इस दिन पूजा-पाठ, जप-तप और दान-पुण्य करने का विधान है। साथ ही पितरों का तर्पण और पिंडदान भी किया जाता है। अतः मकर संक्रांति तिथि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र नदी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर अपने आराध्य की पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति पर पितरों की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अगर आप भी पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति तिथि पर पूजा-पाठ के पश्चात राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: मंगल ग्रह मजबूत करने के लिए मंगलवार को जरूर करें ये 4 उपाय, सभी संकटों से मिलेगी निजात

    राशि अनुसार दान

    • मेष राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर लाल मिर्च, लाल वस्त्र और मसूर दाल का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन सफेद तिल के लड्डू, चावल और चीनी का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन हरी सब्जियां, मौसमी फल और साबुत मूंग का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र और घी का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गुड़, चिक्की, शहद और मूंगफली का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन मूंग दाल की खिचड़ी बनाकर जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
    • तुला राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन सफेद वस्त्र, मखाना, चावल और चीनी का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन मूंगफली, गुड़ और लाल रंग के गर्म कपड़े का दान करें।
    • धनु राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन पीले वस्त्र, केले, बेसन और चने की दाल का दान करें।
    • मकर राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन काले तिल के लड्डू और कंबल का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन ऊनी कपड़े, सरसों तेल और चमड़े के जूते चप्पल का दान करें।
    • मीन राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन पीली सरसों, चने की दाल और मौसमी फलों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: मंगलवार को पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ और मंत्रों का जाप, पूरी होगी मनचाही मुराद

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।