Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Magh Pradosh Vrat 2025 List: माघ माह में कब-कब है प्रदोष व्रत? यहां जानें डेट और शुभ मुहूर्त

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 12:33 PM (IST)

    हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत (Magh Pradosh Vrat 2025 List) किया जाता है। इस शुभ तिथि पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही जीवन में सभी सुख पाने के लिए व्रत भी किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं माघ माह में कब-कब है प्रदोष व्रत?

    Hero Image
    Lord Shiv: प्रदोष व्रत महादेव होते हैं प्रसन्न

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Magh Pradosh Vrat 2025 List: सनातन धर्म में माघ माह का अधिक महत्व है। पंचांग के अनुसार, माघ माह की शुरुआत मकर संक्रांति के दिन से होती है। इस बार माघ माह का प्रारंभ 14 जनवरी से हुआ है और समापन अगले महीने यानी 12 फरवरी को होगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाएंगे। इनमें प्रदोष व्रत भी शामिल है। यह व्रत महादेव और मां पार्वती को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन विधिपूर्वक शिव जी और मां पार्वती की उपासना करने से सभी डर से छुटकारा मिलता और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि माघ माह में कब-कब किया जाएगा प्रदोष व्रत?

    माघ माह में कब-कब है प्रदोष व्रत

    हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। पंचांग के अनुसार, माघ माह में 27 जनवरी और 09 फरवरी को प्रदोष व्रत किया जाएगा।

    प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहर्त (Pradosh Vrat 2025 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (Magh Pradosh Vrat Date and time) की शुरुआत 26 जनवरी को रात में 08 बजकर 54 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 27 जनवरी को रात को 08 बजकर 34 मिनट पर होगा। ऐसे में 27 जनवरी को प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन महादेव की पूजा-अर्चना शाम को 05 बजकर 56 मिनट से लेकर 08 बजकर मिनट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2025: कब है साल की पहली मासिक शिवरात्रि? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहर्त (Pradosh Vrat 2025 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी का प्रारंभ 09 फरवरी को रात में 07 बजकर 25 मिनट से होगा। वहीं, 10 फरवरी को तिथि का समापन शाम को 06 बजकर 57 मिनट पर होगा। इस प्रकार से माघ माह का दूसरा प्रदोष व्रत 09 फरवरी को किया जाएगा। इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त (Magh Pradosh Vrat Shubh Muhurat) रात को 07 बजकर 25 मिनट से लेकर 08 बजकर 42 मिनट तक है।

    इन बातों का रखें विशेष ध्यान

    • इस दिन किसी से वाद-विवाद न करें।
    • काले रंग के कपड़े न पहनें।
    • व्रत के नियम का पालन करें।
    • विशेष चीजों का दान गरीब लोगों या मंदिर में करें।
    • भगवान शिव का विशेष चीजों से अभिषेक करें।
    • घर और मंदिर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
    • पूजा के दौरान मंत्रो का जप करें।  

    यह भी पढ़ें: Magh month 2025 Date: कब से शुरू हो रहा है माघ माह, यहां पढ़ें क्या करें और क्या न करें?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।