विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाहर से शांत, अंदर से ज्वालामुखी, क्यों 'M' नाम वाले लोग भीड़ में भी दिखते हैं अलग?

Published: Sat, 02 May 2026 01:04 PM (IST)

जिन लोगों का नाम 'M' अक्षर से शुरू होता है आज हम उन लोगों की खासियत, लव लाइफ और करियर के बारे में बात करेंगे।

'M' नाम वाले लोगों का व्यक्तित्व (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

'M' नाम वाले लोगों का व्यक्तित्व (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

HighLights

  1. महत्वाकांक्षी, मेहनती और भावुक होते हैं 'M' नाम वाले लोग

  2. रिश्तों में वफादार, लेकिन प्यार में खुलकर नहीं बोल पाते

  3. करियर में वर्क ओरिएंटेड, पर गुस्सा और जिद्द भी दिखाते हैं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नाम ज्योतिष, जो ज्योतिष शास्त्र का ही एक भाग है, उसमें व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर का काफी महत्व माना गया है। नाम ज्योतिष में माना गया है कि हर नाम का अपना एक महत्व होता है, जो व्यक्ति की खासियत और उनकी कमजोरियों को भी उजागर कर सकता है। आज हम बात करेंगे उन जातकों की जिनका नाम अंग्रेजी के 'M' अक्षर और हिंदी के 'म' अक्षर से शुरू होता है।

कैसा होता है स्वभाव?

M नाम वाले लोगों के स्वभाव की बात की जाए, तो यह लोग आमतौर पर महत्वाकांक्षी और मेहनती होने के साथ-साथ काफी भावुक होते हैं। ये लोग बहुती ही अनुशासनप्रिय और अपने काम के प्रति ईमानदार भी होते हैं। इन्हें हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना पसंद होता है। नाम ज्योतिष शास्त्र में M नाम वाले लोग दिल के बहुत ही साफ माने गए हैं।

personality i (1)

(Picture Credit: Freepik)

M नाम वालों की खासियत

  • 'M' नाम वाले लोग अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर होते हैं और कड़ी मेहनत से सफलता हासिल करते हैं।
  • नाम ज्योतिष में इन जातकों को इमोशनल माना गया है और ये लोग रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं।
  • इन लोगों को घुमा-फिराकर बात करना पसंद नहीं होता, जो दिल में होता है, यह साफ बोल देते हैं।
  • 'M' नाम वाले लोग बहुत भरोसेमंद भी माने जाते हैं।
  • अपने प्रियजनों के लिए यह लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं।
  • ये लोग गंभीर सोच वाले और प्रैक्टिकल होने के साथ-साथ रचनात्मक तरीके से समस्याओं का समाधान भी खोज लेते हैं।

कैसी होती है लव लाइफ

'M' नाम वाले जातकों की लव लाइफ की बात की जाए, तो यह लोग रिश्तों को पूरी वफादारी के साथ निभाते हैं। प्यार के मामले में बहुत भावुक, संवेदनशील और वफादार होते हैं। ये लोग जल्दी प्यार में पड़ जाते हैं, लेकिन अपनी अपने दिल की बात खुलकर बोल नहीं पाते।

इन्हें प्यार में जल्दबाजी करना पसंद नहीं होता, लेकिन एक बार रिश्ता जुड़ जाता है, तो ये लोग उसे पूरी शिद्दत से निभाते हैं। ये लोग अपने पार्टनर के लिए बहुत लॉयल (Loyal) रहते हैं।

M letter name ai

(Picture Credit- AI Generated)

करियर और कमजोरियां

'M' नाम वाले जातक करियर के मामले में वर्क ओरिएंटेड (work-oriented) होते हैं यानी अपना ध्यान, ऊर्जा और कोशिश पूरी तरह से काम पर लगा देते हैं। इनकी यही खासियत इन्हें करियर में नई ऊंचाइयों पर लेकर जाती है।

इन्हें अपनी लाइफ में स्थिरता (stability) पसंद होती है। ये लोग दूसरों से अपनी बात मनवाने में भी सक्षम होते हैं और इन्हें गलत बात बर्दाश्त नहीं होती। अगर 'M' नाम वाले लोगों की कमजोरियों की बात की जाए, तो इन जातकों को बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है। कभी-कभी ये जिद्दी भी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- रिश्तों को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं L नाम वाले लोग, पार्टनर को हमेशा रखते हैं खुश

यह भी पढ़ें- अपनी शर्तों पर जीते हैं 'J' नाम वाले लोग, रिश्ते निभाने में रहते हैं 100 कदम आगे

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।