नाम ज्योतिष का बड़ा खुलासा, प्यार में कभी धोखा नहीं देते 'H' नाम वाले लोग
ज्योतिष शास्त्र में नाम के पहले अक्षर का काफी महत्व माना गया है। इससे आप उसके व्यक्तित्व के बारे में ...और पढ़ें

'H' अक्षर वाले लोगों की पर्सनैलिटी (Picture Credit: Freepik)
HighLights
'H' अक्षर वाले लोग होते हैं मेहनती और बुद्धिमान
प्यार में वफादार और ईमानदार होते हैं ये लोग
कभी-कभी बहुत ज्यादा हावी हो जाते हैं ये जातक
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो हर व्यक्ति में कुछ-न-कुछ खासियत पाई जाती है, लेकिन व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके बारे में कई बाते बता सकता है। आज हम आप कर रहे हैं उन लोगों की जिनका नाम अंग्रेजी के 'H'अक्षर यानी 'ह' से शुरू होता है। चलिए जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में इन लोगों की लव लाइफ से लेकर करियर तक के बारे में क्या कहा गया है।
कैसा होता है स्वभाव
ज्योतिष शास्त्र में 'H' अक्षर के नाम वाले लोगों को मेहनती, बुद्धिमान और मिलनसार माना गया है। ये लोग आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं और जल्दी ही दोस्त बना लेते हैं। प्यार के रिश्तों में ये लोग वफादार व ईमानदार होते हैं और बेहद भावुक माने जाते हैं।
साथ ही ये लोग अपने दिल की बात को साफ-साफ कहने में विश्वास करते हैं। ये बाहर से खुश दिख सकते हैं, लेकिन अंदरूनी तौर पर अपने दुखों को छुपा लेते हैं। इन्हें अपनी फीलिंग्स को किसी के साथ शेयर करना पसंद नहीं होता।

(Picture Credit: Freepik)
H नाम वालों की खासियत
- इनमें लीडरशिप क्वालिटी होती है, जो इन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं।
- ये लोग बौद्धिक रूप से काफी सक्षम और रचनात्मक (Creative) होते हैं।
- इनके बिजनेस या करियर में सफल होने की संभावना ज्यादा रहती है।
- ये लोग अपनी सादगी और आकर्षक व्यक्तित्व से दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं।
- अपने करियर और लक्ष्यों को लेकर बहुत गंभीर होते हैं और अपना लक्ष्य पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
- ये लोग अपने जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं की इच्छा रखते हैं और जरूरतों व लाइफस्टाइल पर समझौता नहीं करते।
- H नाम वाले लोग पैसों को सोच-समझकर खर्च करते हैं।
पाई जाती हैं ये कमियां
'H' अक्षर के नाम वाले लोगों में अपनी बात को मनवाने या सही साबित करने की आदत भी होती है। कभी-कभी सख्त होने के साथ-साथ यह लोग थोड़े हावी (Dominating) प्रवृति के भी होत हैं। कभी-कभी ये लोग बहुत जल्दी शंका करने लगते हैं और अपनी भावनाओं में फंसकर गलत फैसले ले बैठते हैं। अपनी इन्हीं कमियों के कारण इन्हें कभी-कभी रिश्तों में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें - अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के लोग होते हैं असली 'एंग्री बर्ड', नाक पर रहता है गुस्सा
यह भी पढ़ें - अंक ज्योतिष: चांदी पहनने से मजबूत होगा चंद्रमा और शुक्र, जानें किस मूलांक के लिए सबसे शुभ?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा अंधविश्वास के खिलाफ है।
