विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Laxmi Mantras: मां लक्ष्मी के मंत्रों का लाभ जानकर हो जाएंगे हैरान, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
Published: Fri, 01 Dec 2023 10:47 AM (GMT+05:30)

Laxmi Mantras शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन देवी की पूजा करने से ...और पढ़ें

Laxmi Mantras: मंत्र जाप के अद्भुत फायदे
Laxmi Mantras: मंत्र जाप के अद्भुत फायदे

HighLights

  1. मां लक्ष्मी की पूजा सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है।
  2. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है।
  3. शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Laxmi Mantras: मां लक्ष्मी की पूजा सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। देवी की पूजा के लिए शुक्रवार का दिन समर्पित है। ऐसा कहा जाता है, जो लोग सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ धन की देवी उपासना करते हैं, उन्हें समृद्धि, सौभाग्य का वरदान मिलता है,

जो साधक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, उन्हें आज के दिन विशेष पूजा करनी चाहिए। साथ ही यहां दिए गए मंत्रों का जाप भावपूर्ण करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Mantra for Success: सुबह उठते ही बोल लिए ये मंत्र, तो कभी नहीं देखना पड़ेगा बदहाली का मुंह

देवी लक्ष्मी का बीज मंत्र

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।

लक्ष्मी जी का महामंत्र

ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

मां लक्ष्मी का ध्यान मंत्र

ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

सुख-समृद्धि के लिए मंत्र

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।

या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥

या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।

सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

मंत्र जाप के अद्भुत फायदे

  • इन मंत्रों के जाप से लोगों को सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं।
  • जो साधक शुक्रवार की रात इन मंत्रों का 108 बार जाप करते हैं, उनकी मनचाही इच्छाएं पूरी होती हैं।
  • इन मंत्रों का जाप करके लोग समृद्धि को आकर्षित कर सकते हैं।
  • जो व्यक्ति अत्यधिक श्रद्धा के साथ इन मंत्रों का जाप करते हैं, उन्हें आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है।
  • जिन लोगों को कोई नौकरी नहीं मिल पा रही है उन्हें मनचाही नौकरी पाने के लिए इन मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए।
  • देवी लक्ष्मी उन लोगों पर अपनी कृपा करती हैं, जो रोजाना उनकी पूजा करते हैं और इन मंत्रों का जाप विधिपूर्वक करते हैं।
  • जो लोग अपने जीवन में आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं उन्हें संध्याकाल की रात कुशा के आसन पर बैठकर इन मंत्रों का 108 बार जाप करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Margashirsha Amavasya 2023: मार्गशीर्ष अमावस्या पर दुर्लभ धृति योग का हो रहा है निर्माण, प्राप्त होगा अक्षय फल

डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।