विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mantra for Success: सुबह उठते ही बोल लिए ये मंत्र, तो कभी नहीं देखना पड़ेगा बदहाली का मुंह

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Published: Fri, 01 Dec 2023 10:11 AM (IST)

Good Luck Mantra हिंदू धर्म में मंत्रों का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि रोजाना मंत्रों का ...और पढ़ें

Mantra Jaap सुबह उठते ही करें इन मंत्रों का जाप।
Mantra Jaap सुबह उठते ही करें इन मंत्रों का जाप।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mantra for Morning: हर व्यक्ति जीवन में सफल होना चाहता है, लेकिन कुछ ही लोगों के हाथ सफलता लग पाती है। ऐसे में यदि आप भी सुबह उठकर इन मंत्रों का जाप करते हैं तो आपको निश्चित रूप से इसके बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे मंत्र बताने जा रहे हैं जिनका सुबह-सुबह जाप करने से व्यक्ति को लाभ प्राप्त हो सकता है।

कराग्रे वसति लक्ष्मीः,कर मध्ये सरस्वती।

करमूले तू ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्।।'

इस मंत्र का जाप सुबह-सुबह करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इस मंत्र का अर्थ है कि हथेलियों के अग्रभाग में मां लक्ष्मी, मध्य भाग में देवी सरस्वती और मूल भाग में भगवान गोविंद अर्थात भगवान विष्णु का निवास है और में सुबह-सुबह उनके दर्शन कर रहा हूं।

गुरुब्रह्मा गुरुविष्णु गुरुदेवो महेश्वर

परमब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः

सफलता प्राप्ति के लिए यह मंत्र बहुत ही अच्छा माना जाता है। हर व्यक्ति की सफलता के पीछे किसी-न-किसी गुरु का हाथ अवश्य होता है। ऐसे में यह मंत्र गुरुओं के लिए समर्पित माना गया है, क्योंकि इस मंत्र के जरिए व्यक्ति अपने गुरुओं के प्रति आदर प्रकट करता है। इस मंत्र का भी जाप सुबह के समय रोजाना करने व्यक्ति के तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं।

यह भी पढ़ें - Margashirsha kalashtami 2023: इन नियमों के साथ रखें कालाष्टमी का व्रत, ऐसे करें भगवान कालभैरव की पूजा

मंगलम् भगवान विष्णु मंगलम् गरुड़ ध्वज

मंगलम् पुंडरीकाक्ष मंगलाय तनो हरी

यह भी एक प्रभावशाली मंत्र है। इस मंत्र का जाप करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यदि आप प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करते हैं तो इससे आपके सभी रुके हुए काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं। इस मंत्र का जाप सुबह के दौरान करना ही ज्यादा लाभकारी माना जाता है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'