Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jyotish Tips: चांदी के गहने पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान, हर समस्या का होगा समाधान

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 06:22 PM (IST)

    Jyotish Tips कुंडली में चंद्रमा मजबूत रहने से मन हमेशा प्रसन्नचित रहता है। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अत ज्योतिष कुंडली में चंद्रमा और शुक्र को मजबूत करने के लिए चांद के गहने पहनने की सलाह देते हैं। हालांकि चांदी के गहने पहनते समय कई बातों का ध्यान रखना आनिवार्य है। अनदेखी करने से शारीरिक और मानसिक सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

    Hero Image
    Jyotish Tips: चांदी के गहने पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान, हर समस्या का होगा समाधान

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Jyotish Tips: ज्योतिष शास्त्र में चांदी को शुभ धातु माना जाता है। चांदी के गहने या आभूषण धारण करने से मन शांत रहता है। साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। चांदी को चंद्र और शुक्र की धातु माना जाता है। इस धातु के गहने या आभूषण धारण करने से कुंडली में चंद्र और शुक्र मजबूत होता है। चंद्रमा, मन का कारक होता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत रहने से मन हमेशा प्रसन्नचित रहता है। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अत: ज्योतिष कुंडली में चंद्रमा और शुक्र को मजबूत करने के लिए चांद के गहने पहनने की सलाह देते हैं। हालांकि, चांदी के गहने पहनते समय कई बातों का ध्यान रखना आनिवार्य है। अनदेखी करने से शारीरिक और मानसिक सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता है। साथ ही शुभ कार्यों में बाधा आती है। आइए, चांदी के गहने पहनने के नियम जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन बातों का रखें ध्यान

    - अगर आप चांदी के गहने पहनने की सोच रहे हैं, तो शुभ दिन का चयन अनिवार्य है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो चांदी के गहने धारण करने के लिए सोमवार और शुक्रवार का दिन बेहद शुभ होता है। इसके लिए सोमवार और शुक्रवार के दिन ही चांदी के गहने धारण करें।

    - ज्योतिषियों की मानें तो वृषभ, कर्क, वृश्चिक, तुला और मीन राशि के जातकों के लिए चांदी का छल्ला शुभ होता है। आसान शब्दों में कहें तो इस राशि के लोग चांदी के गहने धारण कर सकते हैं।

    - अगर आप राहु दोष से पीड़ित हैं, तो सोमवार और शुक्रवार के दिन चांदी के छल्ले धारण करें। इससे राहु दोष दूर होता है। हालांकि, धारण करने से पहले अपने निकटतम ज्योतिष से अवश्य सलाह लें।

    - चांदी के गहने पहनने के समय एक चीज का अवश्य ध्यान रखें कि इसमें कहीं से कोई जोड़ न रहें। अगर चांदी के छल्ले में कोई जोड़ है, तो धारण न करें।

    - चांदी के छल्ले को हमेशा हाथ के अंगूठे में ही पहनें। वहीं, महिलाएं बाएं हाथ में चांदी के छल्ले धारण करें।

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'