विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केदारनाथ आ रहे हैं, तो ध्यान रखने होंगे ये नियम; वरना भूल जाइए दर्शन

Published: Wed, 22 Apr 2026 01:15 PM (GMT+05:30)

केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसमें मुख्यमंत्री धामी और 10 हजार से अधिक भक्त मौजूद रहे।

केदारनाथ धाम। सूचना

केदारनाथ धाम। सूचना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑनलाइन डेस्क, उत्तराखंड। केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह आठ बजे विशेष पूजा, अभिषेक और मंत्रोचार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। बाबा केदार की प्रथम पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई। कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।

10 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ धाम 

बाबा के दर्शन के लिए 10 हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई। बता दें कि यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खोले जा चुके हैं, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे खोल दिए जाएंगे।

अगर आप भी इस साल केदारनाथ यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो यात्रा पर निकलने से पहले आपको कुछ नियमों का ध्याना रखना होगा।

इन बातों का ध्याना रखना बेहद जरूरी

  • चारधाम यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इसलिए केदारनाथ यात्रा के लिए आपको उत्तराखंड पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट/ऐप (registrationandtouristcare.uk.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
  • मंदिर परिसर और गर्भगृह में मोबाइल, कैमरे, रील्स या वीडियोग्राफी पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, मोबाइल को 50-70 मीटर पहले ही जमा करना होगा।
  • वहीं केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों के दर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- केदारनाथ पट खुलते ही पीएम मोदी ने दी बधाई, डिजिटल उपवास और 5 संकल्प संग इंफ्लूएंसर्स से की ये अपील

यह भी पढ़ें- Kedarnath Door Open: केदारनाथ धाम में नो-फ्लाइंग जोन, दो ड्रोन जब्त

यह भी पढ़ें- 51 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, बाबा केदार की भक्ती में लीन दिखे त्रिपुंड धारी सीएम धामी

यह भी पढ़ें- केदारनाथ के कपाट खुलते ही आसमान से हुई फूलों की बरसात, घाटी में गूंजा 'हर-हर महादेव'