विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

51 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, बाबा केदार की भक्ती में लीन दिखे त्रिपुंड धारी सीएम धामी

Published: Wed, 22 Apr 2026 11:33 AM (IST)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की।

HighLights

  1. कपाट खुलने पर सीएम धामी ने की विशेष पूजा

  2. केदारनाथ मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया

  3. सीएम धामी ने पीएम मोदी के नाम से की प्रथम पूजा

ऑनलाइन डेस्क, उत्तराखंड। जब बुधवार को केदारनाथ धाम के पाट खुले तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाबा केदार की भक्ती के लीन दिखे। इस दौरान माथे पर त्रिपुंड लगाए सीएम धामी किसी शिव साधक के कम नहीं लग रहे थे। वहीं कपाट खुलने के दौरान बाबा केदार के मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया था।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

केदारनाथ धाम में आज श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया।

कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने संकल्प लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से प्रथम पूजा अर्पित की। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही आसमान से हुई पुष्प वर्षा, घाटी में गूंजा 'हर-हर महादेव'; अद्भुत तस्वीरें

यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम के कपाट खुले: 'हर-हर महादेव' के जयकारों की गूंज; सीएम धामी भी पहुंचे

image

जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, पूरा परिसर “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

image

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ धाम सहित चारों धाम उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान हैं।

image

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए की कि यात्रा मार्गों, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं को उच्च स्तर पर बनाए रखा जाए।

image

इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।