करवा की टोंटी में क्यों लगाई जाती हैं सींकें? 99% महिलाएं नहीं जानती होंगी इसका असली रहस्य
करवा चौथ की पूजा में सींकों का विशेष महत्व है, जिनके बिना यह व्रत अधूरा माना जाता है। आइए आपको ...और पढ़ें

करवा चौथ पूजा में सींकों का महत्व और पौराणिक कथा (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
सींकों के बिना करवा चौथ की पूजा अधूरी मानी जाती है।
करवा माता ने सींकों से पति के प्राणों की रक्षा की थी।
पति की दीर्घायु के लिए 28 सींकों का प्रयोग होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत का विशेष महत्व होता है और इस दिन को सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए निर्जला उपवास करती हैं और रात में चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही इस व्रत का पारण किया जाता है।
इस दिन की पूजा में कुछ विशेष चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जैसे करवा, छलनी, सींकें, सुहाग का सामान, दीपक, चावल प्रमुख माने जाते हैं। आमतौर पर यह सामग्रियां किसी भी पूजा में इस्तेमाल में लाई जाती हैं, लेकिन करवा की टोंटी में लगाई जाने वाली सींकें इन सामग्रियों से अलग होती हैं।
इन सींकों के बिना करवा चौथ की पूजा अधूरी होती है। अगर आप भी करवा चौथ की पूजा में इन सींकों का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके महत्व और इससे जुड़ी कथाओं के बारे में जरूर जानें।
करवा चौथ में किन चीजों का इस्तेमाल होता है?
अगर हम करवा चौथ की सामग्री की बात करें,तो इसमें मुख्य रूप से छलनी, दीपक, मिट्टी का करवा, सुहाह की सामग्रियों और मुख्य रूप से सींकों का इस्तेमाल होता है। महिलाएं पूजा के समय करवा की टोंटी पर सींकें लगा लेती हैं। यही नहीं शास्त्रीय नियमों के अनुसार, पूजा में यदि सींकें इस्तेमाल नहीं होती हैं, तो पूजा को पूर्ण नहीं माना जाता है।
करवा चौथ में सींकों का इस्तेमाल करने की कथा
करवा चौथ की पूजा के समय करवा की टोंटी में सींकों को लगाने के पीछे एक पौराणिक कथा है, जो सदियों से चली आ रही है। इन सींकों को करवा माता की शक्ति से जोड़ा जाता है और इसकी कथा के अनुसार, एक बार करवा माता के पति का पैर मगरमच्छ ने पकड़ लिया।
उस समय करवा माता ने अपनी शक्ति से इन सींकों का इस्तेमाल करके मगरमच्छ को बांध दिया और यमराज के पास पहुंचीं। उस समय स्वर्गलोक में चित्रगुप्त जी करवा माता के जीवन का लेखा-जोखा लिख रहे थे। तब करवा माता ने इन्हीं सींकों से चित्रगुप्त के पन्नों से पति से जुड़े इस प्रसंग को अलग कर दिया, जिससे यमराज को उनकी रक्षा करके उनके प्राण बचाने पड़े। उसी समय से मान्यता यह है कि इन सींकों का इस्तेमाल करवा चौथ की पूजा में करने से पति को दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है।
करवा चौथ की पूजा में कितनी सींकों का इस्तेमाल होता है?
करवा चौथ की पूजा में 7 -7 की संख्या में 4 जगहों पर सींकों को रखा जाता है, जिसमें 7 सींकें करवा टोंटी पर लगाई जाती हैं। कुल मिलाकर पूजा में 28 सींकें इस्तेमाल होती हैं। महिलाएं करवा को हाथ में लेकर जब करवा माता की परिक्रमा करती हैं उस समय भी करवा की टोंटी में यह सींकें लगी होनी चाहिए।
करवा चौथ की पूजा में इन सींकों का इस्तेमाल करके ही इस पूजा को पूर्ण माना जाता है और इसके बिना पूजा का फल नहीं मिलता है।
यह भी पढ़ें- करवा चौथ 2026: पंजाब, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कैसे मनाया जाता है यह पर्व?
यह भी पढ़ें- 17 दिन के लिए शुक्र अस्त होने से नवविवाहितों में कन्फ्यूजन! क्या पहली बार करवा चौथ का व्रत रखना होगा अशुभ?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
