विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Karwa Chauth 2026: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या पूजा की कोई सामग्री छूट जाए, तो क्या करें?

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:53 AM (IST)

करवाचौथ पूजा में मिट्टी का करवा टूटने या पूजा सामग्री छूट जाने पर घबराना नहीं चाहिए। ऐसी स्थिति में क्या ...और पढ़ें

करवाचौथ की पूजा पर करवा टूटने पर क्या करें? (Picture Credits- AI Images)

करवाचौथ की पूजा पर करवा टूटने पर क्या करें? (Picture Credits- AI Images)

HighLights

  1. करवा टूटने पर भगवान से क्षमा मांगें, नया करवा रखें।

  2. टूटे करवे के टुकड़े नदी में प्रवाहित करें या दबा दें।

  3. सामग्री छूटने पर उपलब्ध से पूजा करें, दान दें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। करवाचौथ 2026 व्रत की शुरुआत हो चुकी है। आज सूर्यास्त होने के बाद विवाहित महिलाएं सज-संवरकर चंद्रमा देवता की पूजा करेंगी और अपने पति की लंब उम्र, बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन का आशीर्वाद मांगेगी।

करवाचौथ के व्रत में मिट्टी के करवे का अत्यंत महत्व होता है। आधुनिक दौर में स्टील , तांबा, पीतल और कई धातु से बने करवे मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं, जो एक बार खरीदने के बाद सालों-साल तक करवाचौथ में इस्तेमाल किए जाते हैं।

लेकिन धार्मिक नजरिए से देखा जाए तो करवाचौथ के मौके पर मिट्टी से बने करवे का ही इस्तेमाल करना चाहिए। आज करवाचौथ की पूजा में करवा जाने-अनजाने टूट जाए या कोई पूजा की सामग्री छूट जाए तो क्या इसे अशुभ संकेत माना जाता है और ऐसे मौकों पर विवाहित महिलाओं को क्या करना चाहिए? आइए जानते हैं इसके बारे में।

करवा टूट जाए तो क्या करें?

करवाचौथ व्रत की पूजा में करवा की भूमिका बेहद खास मानी जाती है। इसके बिना व्रत पूर्ण नहीं होता है। हालांकि करवाचौथ के शुभ अवसर पर अगर मिट्टी का करवा गलती से टूट जाए या किसी भी तरह की पूजा की सामग्री न मिले, तो घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि यह एक सामान्य भूल है न कि कोई बड़ा पाप है। इस भूल को सुधारने के लिए कई धार्मिक नियम बताए गए हैं।

यदि गलती से करवा टूट जाता है, तो सबसे पहले भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी और करवा माता का मन में स्मरण करके उनसे माफी मांगे।

यदि संभव हो सके तो उसी समय कोई नया मिट्टी का करवा पूजा में रखें। अगर मिट्टी का करवा नहीं मिल रहा, तो स्टील या अन्य धातु से बने करवे का इस्तेमाल भी पूजा में कर सकते हैं।

अगर करवा पूजा से पहले या बाद में टूटा है, तो भी घबराना नहीं चाहिए। करवा के टूटे हुए टुकड़ों को अच्छे से समेट लें और किसी भी बहती नदी में प्रवाहित या पेड़ के नीचे दबा दें।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, करवाचौथ के मौके पर करवा के टूटने पर व्रत खंडित नहीं होता है। इसके बाद भी आप पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ अपनी पूजा जारी रख सकते हैं बिना किसी डर के।

करवाचौथ की पूजा सामग्री छूटने पर क्या करें?

करवाचौथ की पूजा पर अगर आप से पूजा से संबंधित किसी भी तरह का सामान (जैसे कलावा, रोली, चंदन, फूल या करवा ) छूट जाए, तो उस समय उपलब्ध सामग्री से भी आप पूजा संपन्न कर सकते हैं।

हालांकि ऐसी स्थिति में मन में भगवान शिव का स्मरण करके इस भूल के लिए क्षमा मांगे। अगर फिर भी मन में इसे लेकर चिंता बरकरार है तो पूजा खत्म होने के बाद जरूरतमंद महिला को सुहागिन से जुड़ा सामान और फल जरूर दान करें।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ 2026: स्टील या प्लास्टिक का करवा तो नहीं खरीद रहीं? कहीं अनजाने में निष्फल न हो जाए आपका व्रत!

यह भी पढ़ें- करवाचौथ की पूजा के बाद मिट्टी के करवे और उसमें रखे सामान का क्या करें? जानिए दोबारा इस्तेमाल और विसर्जन के नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।