विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवा चौथ पर सरगी खाने का क्या है सही समय? थाली में जरूर रखें ये चीजें, नोट करें जरूरी नियम

Published: Sun, 25 Oct 2026 01:00 PM (IST)

करवा चौथ पर सरगी का विशेष महत्व है, जिसे सास अपनी बहू को देती है। यह व्रत से पहले ब्रह्म ...और पढ़ें

सरगी में जरूर शामिल करें सुहाग का सामान (Picture Credit- AI Generated)

सरगी में जरूर शामिल करें सुहाग का सामान (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. सरगी ब्रह्म मुहूर्त में सूर्योदय से पहले ग्रहण करना शुभ होता है।

  2. थाली में सुहाग सामग्री, फल और सूखे मेवे शामिल करें।

  3. सास अपनी बहू को सरगी देकर प्रेम व्यक्त करती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में करवा चौथ (Karwa Chauth 2026) के पर्व का अधिक महत्व है। यह व्रत मुख्य रूप से सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाता है। इस व्रत को निर्जला किया जाता है और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है।

करवा चौथ के व्रत में सरगी (Karwa Chauth Sargi)

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार करवा चौथ व्रत 29 अक्टूबर को है। करवा चौथ के दिन सास अपनी बहू को सरगी देती है। यह रस्म सास और बहू के बीच के प्रेम और सम्मान को दर्शाती है। सरगी में दी गई चीजों को करवा चौथ के दिन ब्रह्म मुहूर्त में ग्रहण करना चाहिए, जिसके बाद करवा चौथ व्रत की शुरुआत होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि सरगी को खाने का सही समय क्या है और इसमें किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

सरगी में सुहाग सामग्री का महत्व

सरगी की थाली में अन्न और फलों के अलावा सुहाग सामग्री को भी शामिल किया जाता है, जैसे कि सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी और मेहंदी आदि। इन चीजों को धारण कर महिलाएं शाम को पूजा-अर्चना करती हैं और चौथ माता प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का वरदान देती हैं। करवा चौथ व्रत में सरगी की रस्म पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन में सदैव खुशहाली बने रहने की कामना को दर्शाती है।

सरगी में क्या शामिल करें? (Karwa Chauth Sargi Samagri)

सरगी में विशेष चीजों को शामिल करना शुभ माना जाता है। जैसे- लाल रंग की साड़ी या चुनरी, सिंदूर, कांच की चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी और बिछिया। इसके अलावा फल, दूध, सूखे मेवे और नारियल पानी को भी शामिल करना चाहिए।

सरगी की चीजों को कब खाएं? (Karwa Chauth 2026 Sargi Time)

करवा चौथ का व्रत शुरू होने से पहले सरगी का सेवन ब्रह्म मुहूर्त में ही करना चाहिए। 29 अक्टूबर को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 54 मिनट से 05 बजकर 45 मिनट तक है। इस दौरान सरगी की चीजों का सेवन किया जा सकता है।

करवा चौथ की सरगी के नियम

  • सरगी का सेवन सूर्योदय से पहले यानी ब्रह्म मुहूर्त में ही करना चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त के बाद सरगी की चीजों को नहीं खाना चाहिए। इसके बाद रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलें।
  • सास अपनी बहू को सरगी देती है। अगर सास नहीं हैं, तो जेठानी, ननद या परिवार की कोई अन्य सुहागिन महिला बहू को सरगी दे सकती है।
  • सरगी में हमेशा शुद्ध और सात्विक भोजन ही करना चाहिए। सरगी में तले-भुने और मसालेदार चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Puja Vidhi:करवे के अंदर क्या-क्या रखना चाहिए? जानें सही सामग्री, विधि और जरूरी नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है