विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवा चौथ पर किन चीजों की खरीदारी होती है सबसे शुभ? बिछिया से लेकर छलनी तक, सभी सामग्रियों की लिस्ट

Published: Sun, 25 Oct 2026 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2026 07:26 PM (IST)

करवा चौथ पर पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा जाता है। इस दिन सोलह श्रृंगार, चांदी का ...और पढ़ें

करवा चौथ पर खरीदें ये शुभ चीजें, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद (Picture Credit: AI Generated)

करवा चौथ पर खरीदें ये शुभ चीजें, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. सोलह श्रृंगार खरीदना और इस्तेमाल करना शुभ होता है।

  2. चांदी का सिक्का और नई बिछिया खरीदना भी फलदायी।

  3. करवा चौथ पूजा के लिए करवा और छलनी खरीदें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत और पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए निर्जला उपवास करती हैं और रात में चंद्र दर्शन के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। इस व्रत को न सिर्फ एक अकाम पूजा की तरह मनाया जाता है बल्कि ये पति-पत्नी के विश्वास और समर्पण को भी दिखाता है।

इस साल करवा चौथ 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन की पूजा में कई सामग्रियों का इस्तेमाल होता है और इस दिन के लिए कुछ चीजों को खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर इस दिन कुछ विशेष सामग्रियां खरीदी जाती हैं और पूजा में इनका प्रयोग किया जाता है, तो ये सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती नहीं।

आइए आपको बताते हैं करवा चौथ पर किन चीजों की खरीदारी सबसे शुभ होती है और पूजा में किन चीजों का इस्तेमाल जरूरी है।

करवा चौथ पर जरूर खरीदें सोलह श्रृंगार

करवा चौथ के दिन सबसे शुभ होताहै सोलह श्रृंगार खरीदना और उसका इस्तेमाल करना। इस दिन महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार करना जरूरी होता है, इससे उन्हें अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

अगर आप सोलह श्रृंगार की सभी सामग्रियां न भी खरीद पाएं, तो इस दिन नई बिछिया जरूर खरीदें और पहनें। नई बिछिया पहनने से पूजा का पूर्ण फल और करवा माता का आशीर्वाद बना रहता है। इसके अलावा सोलह श्रृंगार में चूड़ी, बिंदी, पायल, सिंदूर, मेहंदी समेत अन्य सामग्रियां भी जरूर खरीदें।

करवा चौथ पूजा के लिए सामग्री

करवा चौथ की पूजा के लिए आपको चौकी पर बिछाने के लिए हम लाल या पीला वस्त्र खरीदना चाहिए, इसके अलावा आप करवा माता की तस्वीर या कैलेंडर खरीदें। करवा माता के लिए लाल चुनरी या लाल वस्त्र खरीदें। लाल रंग को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और यदि आप इस रंग के वस्त्र खरीदेंगे तो पूजा का पूर्ण फल मिलता है।

करवा चौथ माता की पूजा करने के लिए रोली, अक्षत और चंदन खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन करवा माता और गौर में सिंदूर अर्पित किया जाता है और गौर से सुहाग लिया जाता है। इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

चांदी का सिक्का खरीदें

करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा के लिए एक चांदी का सिक्का खरीदना शुभ होता है। चांदी को चंद्रमा की धातु माना जाता है और यदि आप करवा चौथ के दिन चांदी का सिक्का रखकर पूजा करते हैं, तो कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। यदि आप सिक्का न भी ले पाएं, तो नई बिछिया को पहले चंद्रमा को अर्पित करें फिर उसी बिछिया को धारण करें और करवा चौथ की पूजा में इसी बिछिया को धारण करें। आप इस दिन नई पायल भी खरीद सकती हैं और इसे धारण करके पूजा कर सकती हैं। इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

करवा चौथ की पूजा के लिए करवा और छलनी

करवा चौथ की पूजा के लिए मुख्य रूप से आपको मिट्टी का एक करवा और एक पीतल का करवा खरीदना चाहिए। अगर आपके पास पीतल या चांदी का करवा पहले से ही रखा है, तो आप इस दिन सिर्फ मिट्टी का एक नया करवा खरीदें। इसके साथ ही, आप चांद को देखने के लिए एक छलनी खरीदें। इसकी खरीदारी भी अत्यंत शुभ मनाई जाती है। आपको कभी भी पुरानी छलनी से चांद को नहीं देखना चाहिए।

अगर आप भी करवा चौथ के दिन यहां बताई गई सामग्रियों की खरीदारी करेंगे, तो आपको अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर सरगी खाने का क्या है सही समय? थाली में जरूर रखें ये चीजें, नोट करें जरूरी नियम

यह भी पढ़ें- करवा चौथ व्रत के दिन पीरियड्स आ जाएं तो न लें टेंशन! पूजा, कथा और अर्घ्य के सही नियमों को समझें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।