विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karwa Chauth 2023: शीघ्र विवाह के लिए कुंवारी लड़कियां करवा चौथ पर करें ये उपाय, जल्द लगेगी हाथों में मेहंदी

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Tue, 31 Oct 2023 06:54 PM (IST)

इस व्रत को विवाहित और अविवाहित महिलाएं करती हैं। विवाहित महिलाएं अखंड सुहाग के लिए व्रत रखती हैं। वहीं अविवाहित ...और पढ़ें

Karwa Chauth 2023: शीघ्र विवाह के लिए कुंवारी लड़कियां करवा चौथ पर करें ये उपाय, जल्द लगेगी हाथों में मेहंदी
Karwa Chauth 2023: शीघ्र विवाह के लिए कुंवारी लड़कियां करवा चौथ पर करें ये उपाय, जल्द लगेगी हाथों में मेहंदी

HighLights

  1. करवा चौथ का व्रत रखने से कुंवारी लड़कियों की शीघ्र शादी हो जाती है।
  2. ज्योतिष शास्त्र में शीघ्र विवाह के लिए करवा चौथ के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है।
  3. विवाहित महिलाएं अखंड सुहाग के लिए व्रत रखती हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Karwa Chauth 2023: सनातन धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व है। इस व्रत को विवाहित और अविवाहित महिलाएं करती हैं। विवाहित महिलाएं अखंड सुहाग के लिए व्रत रखती हैं। वहीं, अविवाहित लड़कियां शीघ्र विवाह के लिए व्रत करती हैं। धार्मिक मत है कि करवा चौथ का व्रत रखने से कुंवारी लड़कियों की शीघ्र शादी हो जाती है। साथ ही मनपसंद जीवनसाथी मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में शीघ्र विवाह के लिए करवा चौथ के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से शीघ्र शादी के योग बनने लगते हैं। अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है और आप मनपंसद जीवनसाथी पाना चाहती हैं, तो करवा चौथ के दिन पूजा के समय ये उपाय अवश्य करें।

शीघ्र विवाह के उपाय

  • अगर आप प्रेम प्रसंग में हैं और लव मैरिज करना चाहती हैं, तो करवा चौथ के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधिवत भगवान शिव की पूजा करें। इस समय 5 नारियल भगवान शिव को अर्पित कर 'ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः' मंत्र का एक माला जप करें। इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
  • कुंवारी लड़कियां शीघ्र विवाह के लिए करवा चौथ पर स्नान-ध्यान कर विधि-विधान से भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा करें। इस समय माता पार्वती को सिंदूर अर्पित कर शीघ्र विवाह की कामना करें। इसके बाद अर्पित सिंदूर को माथे या ग्रीवा पर लगाएं। इस उपाय को करने से भी शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, दांपत्य जीवन में आएगी मिठास

  • अगर कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव के चलते शादी में बाधा आ रही है, तो शीघ्र विवाह के लिए करवा चौथ पर जल में काले तिल, बेलपत्र, कच्चा दूध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाती है।
  • अगर कुंडली में बुध या शुक्र कमजोर है, तो करवा चौथ तिथि पर पूजा के समय जगत जननी मां पार्वती को सोलह श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें। ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा साधक पर अवश्य बरसती है। इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।