यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, दांपत्य जीवन में आएगी मिठास
इस दिन विवाहित महिलाएं अखंड सुहाग हेतु निर्जला उपवास रख विधि-विधान से शिव परिवार की पूजा करती हैं। संध्याकाल में ...और पढ़ें

HighLights
- करवा चौथ हर वर्ष कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।
- इस दिन विवाहित महिलाएं अखंड सुहाग हेतु व्रत रखती हैं।
- इस व्रत के पुण्य प्रताप से व्रती की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण होती हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर्व हर वर्ष कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अखंड सुहाग हेतु निर्जला उपवास रख विधि-विधान से शिव परिवार की पूजा करती हैं। संध्याकाल में चंद्र देव को अर्घ्य देती हैं। इसी समय छलनी से अपने पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं। इस व्रत के पुण्य प्रताप से व्रती की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण होती हैं। आजकल कुंवारी लड़कियां भी शीघ्र विवाह हेतु करवा चौथ का व्रत रखती हैं। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहती हैं, तो करवा चौथ के दिन पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करें।
राशि अनुसार मंत्र जाप
- मेष राशि की महिलाएं करवा चौथ पर 'ॐ रुद्रनाथ नमः और 'ॐ अव्ययाय नमः' मंत्र का जाप करें।
- वृषभ राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन 'ॐ नटराज नमः' और 'ॐ प्रियदायकाय नमः' मंत्र का जाप करें।
- मिथुन राशि की महिलाएं 'ॐ चंद्रमोली नमः' एवं 'ॐ धनुर्धराय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
- कर्क राशि की महिलाएं करवा चौथ पर 'ॐ चंद्रधारी नमः' एवं 'ॐ सितभूषणाय नमः' मंत्र का जाप करें।
- सिंह राशि की महिलाएं करवा चौथ पर 'ॐ कैलाश पति नमः' एवं 'ॐ सर्वज्ञाय नमः' मंत्र का जाप करें।
- तुला राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन 'ॐ ज्योतिलिंग नमः' एवं 'ॐ भव्याय नमः' मंत्र का जाप करें।
- वृश्चिक राशि की महिलाएं करवा चौथ पर 'ॐ उमापति नमः' एवं 'ॐ भद्राय नमः' मंत्र का जाप करें।
- धनु राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन 'ॐ गोरापति नमः' एवं 'ॐ भुक्तिदाय नमः' मंत्र का जाप करें।
- मकर राशि की महिलाएं करवा चौथ पर 'ॐ ओंकारेश्वर नमः' एवं 'ॐ जयफलप्रदाय नमः' मंत्र का जाप करें।
- कुंभ राशि की महिलाएं करवा चौथ पर 'ॐ नीलकंठ नमः' एवं 'ॐ अमर्त्याय नमः' मंत्र का जाप करें।
- मीन राशि की महिलाएं करवा चौथ पर 'ॐ महाकालेश्वर नमः' एवं 'ॐ दोषाकराय नमः' मंत्र का जाप करें।
यह भी पढ़ें- कब है देवउठनी एकादशी? जानें- शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
