विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanya Pujan Kab Hai 2026: अष्टमी- नवमी के दिन किस मुहूर्त में करें कन्या पूजन? नोट करें सही तिथि और टाइमिंग

Published: Wed, 25 Mar 2026 11:53 AM (GMT+05:30)

चैत्र नवरात्र 2026 में अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस लेख में 26 मार्च ...और पढ़ें

क्या है कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त (Image Source: AI-Generated)

क्या है कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्त्व है। नवरात्र में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी और नौवें स्वरूप में मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना करने का विधान है। अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन भी किया जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, कन्या पूजन करने से साधक को व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि अष्टमी (Ashtami Kab Hai March 2026 Mein) और नवमी के दिन कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है।

चैत्र नवरात्र 2026 अष्टमी डेट और टाइम (Chaitra Navratri Ashtami 2026 Date and Time)

वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 मार्च को अष्टमी (Kanya Pujan 2026 Date) मनाई जाएगी।
चैत्र नवरात्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत- 25 मार्च को दोपहर 01 बजकर 50 मिनट पर
चैत्र नवरात्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का समापन- 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर

अष्टमी कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त (Ashtami Kanya Pujan Time 2026)

अष्टमी तिथि के दिन कन्या पूजन करने का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 18 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक है।
इसके अलावा दूसरा मुहूर्त सुबह 10 बजकर 55 मिनट से दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक है।

Chaitra Navratri 2026

(Image Source: AI-Generated)

चैत्र नवरात्र 2026 नवमी डेट और टाइम (Chaitra Navratri Navami 2026 Date and Time)

वैदिक पंचांग के अनुसार, 27 मार्च को नवमी मनाई जाएगी। इस दिन कन्या पूजन किया जाएगा।
चैत्र नवरात्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत- 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर
चैत्र नवरात्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत- 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 06 मिनट पर

नवमी कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त (Navami Kanya Pujan Time 2026)

सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 06 बजकर 17 ए एम मिनट से 03 बजकर 24 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त- सुबह 07 बजकर 50 मिनट से 09 बजकर 22 मिनट तक

इन बातों का रखें ध्यान

  • इस दिन 9 छोटी कन्याओं को भोजन करवाना चाहिए।
  • सभी कन्याओं का तिलक करें।
  • श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा दें।
  • मां दुर्गा से जीवन में सुख-शांत की प्राप्ति के लिए कामना करें।
  • मंदिर या गरीब लोगों में अन्न-धन आदि चीजों का दान करें।

यह भी पढ़ें- Kanya Pujan 2026: नन्ही कन्याओं को खिलाएं ये खास चीजें और दें ये 5 उपहार, खुल जाएगी किस्मत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।