विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanya Pujan 2026: नन्ही कन्याओं को खिलाएं ये खास चीजें और दें ये 5 उपहार, खुल जाएगी किस्मत

Published: Mon, 23 Mar 2026 05:00 PM (IST)

चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा और कन्या पूजन का विशेष महत्व है। पढ़ें कन्या पूजन की ...और पढ़ें

Kanya Pujan 2026: कन्या पूजन 2026 (Image Source: AI-Generated)

Kanya Pujan 2026: कन्या पूजन 2026 (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेक्स, नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र 2026 (Chaitra Navratri 2026) का पावन पर्व चल रहा है और देखते ही देखते हम अष्टमी तिथि तक पहुंच गए हैं। नवरात्रि में महाअष्टमी (Maha Ashtami) का दिन सबसे खास माना जाता है क्योंकि यह दिन मां दुर्गा के ममतामयी रूप 'मां महागौरी' को समर्पित है।

इस दिन घर-घर में कन्या पूजन की रौनक होती है, हलवे-पूरी की खुशबू आती है और नन्ही कन्याओं के रूप में साक्षात देवी का आगमन होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कन्या पूजन सिर्फ एक रस्म नहीं है?

अगर इसे सही भावना और सही तरीके से किया जाए, तो यह आपके जीवन की कई परेशानियों को दूर कर सकता है।

मां महागौरी और कन्या पूजन का महत्व

शास्त्रों के अनुसार, मां महागौरी की पूजा करने से मन शुद्ध होता है और एकाग्रता बढ़ती है। महागौरी का रंग गोरा है और वे शांति की प्रतीक हैं। कन्या पूजन के बारे में 'देवी भागवत पुराण' और 'मार्कंडेय पुराण' में विस्तार से बताया गया है। वहां लिखाहै कि "कुमारी पूजा" के बिना नवरात्र की साधना अधूरी मानी जाती है।

Kanya pujan 2026

(Image Source: AI-Generated)

दो साल से लेकर दस साल तक की कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनकी पूजा करने से सुख-समृद्धि और आरोग्य का वरदान मिलता है।

इन चीजों का दान देगा शुभ फल

कन्या पूजन में हम अक्सर नन्ही बच्चियों को उपहार देते हैं। अंकशास्त्र और ज्योतिष के नजरिए से कुछ चीजें विशेष फलदायी होती हैं:

  • लाल रंग के वस्त्र: लाल रंग शक्ति और सौभाग्य का प्रतीक है। कन्याओं को लाल चुनरी ओढ़ाना बहुत शुभ होता है।
  • फल (विशेषकर केला और नारियल): फलों का दान देने से घर में अन्न-धन की कभी कमी नहीं होती।
  • श्रृंगार सामग्री: नन्ही कन्याओं को बिंदी, चूड़ियां या रिबन देना सौभाग्य में वृद्धि करता है।
  • चावल और गुड़: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, विदाई के समय कन्याओं की झोली में थोड़े चावल और गुड़ देना घर में खुशहाली लाता है।

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026 Day 5: आज है चैत्र नवरात्र का पांचवां दिन, एक क्लिक में जानें पूजा विधि से लेकर सबकुछ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।